गाजा पट्टी पर इजरायल (Israel) के जमीनी हमले की आशंका के बीच उसके रक्षा बलों ने दावा किया है कि हमास लोगों को गाजा छोड़कर जाने नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा कि हमास घनी आबादी वाले इस इलाके से नागरिकों को मिस्र की सीमा की ओर दक्षिण में जाने नहीं दे रहा है. इजराइल डिफेंस फोर्सेज (Israel Defence Forces) ने आज एक गाजा निवासी के साथ कथित टेलीफोन बातचीत जारी की है, जिसमें उस शख्स को यह कहते हुए सुना गया, "वे (हमास) लोगों को जाने से रोक रहे हैं."
आईडीएफ ने अपने एक्स हैंडल पर ऑडियो जारी करते हुए लिखा, "दक्षिण की ओर जाने की कोशिश कर रहा एक गाजा निवासी एक आईडीएफ खुफिया अधिकारी को बताता है कि कैसे हमास उन्हें जाने नहीं दे रहा है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाजा निवासी और एक आईडीएफ खुफिया अधिकारी के बीच कथित बातचीत:Listen to this phone call.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 15, 2023
A Gaza resident trying to evacuate southward tells an IDF Intelligence Officer about how Hamas is not letting them leave. pic.twitter.com/R9purqIZhs
गाजा निवासी : वे लोगों को जाने से रोक रहे हैं.
आईडीएफ अधिकारी : मुझे बताओ कि उन्होंने तुम्हें कहां रोका.
गाजा निवासी : जो लोग यहां एजेंसी के पास हैं. वे आईडी कार्ड और कार की चाबियां ले जा रहे हैं.
आईडीएफ अधिकारी: आपका मतलब मूवमेंट से है? हमास?
आईडीएफ अधिकारी: आपको कौन रोक रहा है? हमास?
गाजा निवासी : हां, हां.
लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करेगा हमास : इजरायलहमास ने लोगों से वहां से न निकलने का आग्रह करते हुए कहा है कि सड़कें असुरक्षित हैं. समूह के प्रमुख इस्माइल हानिया ने कहा है कि फिलिस्तीनी "हमारी भूमि पर बने रहेंगे" जबकि इसरायल द्वारा बमबारी शुरू करने के बाद से 20 लाख से अधिक लोगों के घर वाले इलाके से हजारों निवासी अपने घरों से भाग गए हैं. इजरायल का दावा है कि हमास लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए उन्हें जाने से रोक रहा है.
नेतन्याहू ने खाई है हमास को खत्म करने की कसमकरीब एक सप्ताह पहले हमास के अचानक हमले में उसके लड़ाकों ने इजरायली कस्बों पर धावा बोलकर इस इलाके को एक नए संकट में डाल दिया था, क्योंकि इजरायली नेता अब उन्हें जबरदस्त जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने "हमास को खत्म" करने की कसम खाई है और उनके सैनिक गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार हैं.
बिगड़ रहे हालात, बढ़ रही मौतों की संख्यागाजा से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता जो इजरायल के नियंत्रण में नहीं था, वह राफा में मिस्र के साथ एक चौकी थी. मिस्र आधिकारिक तौर पर कहता है कि उसका रास्ता खुला है, लेकिन इजरायली हमलों के कारण कई दिनों से यातायात रुका हुआ है. शहर के अंदर हालात बिगड़ रहे हैं और इजरायली हमलों से मौतों की संख्या में इजाफा हो रहा है. शवों के ढेर के बीच काम करते हुए फिलिस्तीनी स्वास्थ्य कार्यकर्ता शवों को आइसक्रीम फ्रीजर ट्रकों में रख रहे हैं क्योंकि उन्हें अस्पतालों तक ले जाना बहुत जोखिम भरा है और कब्रिस्तान भरे हुए हैं.
पिछले सप्ताह हुए हमले के बाद से इजरायल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या कम से कम 2,670 हो गई है.
ये भी पढ़ें :
* Video : हमास के हमले के बाद घर में छिपे परिवार का इजरायल की स्पेशल कैनाइन यूनिट ने किया रेस्क्यू
* Israel Hamas War : इजरायल ने की गाजा पर हमले की तैयारी, लेबनान की सीमा पर खोला नया मोर्चा
* हिंदू सेना ने इजरायल के समर्थन में लगाए पोस्टर, भारत से हमास को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं