इजरायल (Israel) की एक स्पेशल फोर्स यूनिट ने एक परिवार को तलाश कर उन्हें बचाया है. यह परिवार इजरायल पर हमास के हमले के बाद से ही इमारत के अंदर छिपा हुआ था. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (Israel Defence Forces) ने अपनी पोस्ट में कहा कि परिवार घंटों तक अपने घर के अंदर बंद रहा. हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर आतंकी हमले के दौरान आवासीय इलाकों को निशाना बनाया था, जिसमें बच्चों सहित सैकड़ों इजरायली मारे गए थे. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यह साफ दिखता है कि हमास के लड़ाकों ने बड़ी संख्या में लोगों को बंधक भी बना लिया था.
आईडीएफ के नवीनतम वीडियो में, ओकेट्ज़ यूनिट के सैनिक एक घर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वे घर में छिपे डरे हुए परिवार के सामने खुद को इजरायली बताते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"आप कैसे हैं?" एक सैनिक हिब्रू में एक महिला से कहता है जो दरवाजे के पीछे छिपी हुई है. इसके बाद सैनिक कहता है, "यह आईडीएफ है, यह आईडीएफ है. सब कुछ ठीक है. हैप्पी हॉलिडे, हैप्पी हॉलिडे. क्या आप यहां किसी के साथ हैं?"
महिला जवाब देते हुए कहती है, "मेरे बेटे के साथ." बाद में सैनिक महिला और उसके बेटे के साथ बाहर निकलते नजर आते हैं.
आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "हमास नरसंहार के दौरान घंटों बंद रहने के बाद हमारी विशेष यूनिट "ओकेट्ज" ने इस मां और बेटे को खबर दी कि वे सुरक्षित हैं."
After hours locked in the shelter throughout the Hamas massacre, our special unit "Oketz" delivered the news to this mother and son that they're safe. pic.twitter.com/aByAejb0ia
— Israel Defense Forces (@IDF) October 15, 2023
ओकेट्ज स्पेशल फोर्स की कैनाइन यूनिट आतंकरोधी, खोज और बचाव और अन्य विशिष्ट उद्देश्यों के मिशन के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कुत्तों के साथ काम करती है.
यह यूनिट इजरायल के सभी क्षेत्रों में संचालित होती है. इस यूनिट में शामिल होने से पहले सैनिकों को एक कठिन चयन और परीक्षण कार्यक्रम से गुजरना पड़ता है. प्रत्येक कुत्ते को एक विशिष्ट विशेषता के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, जिनमें हमला करना, खोज और बचाव, हथियारों और विस्फोटकों का पता लगाना शामिल है.
ये भी पढ़ें :
* IDF की तरफ से आम नागरिकों को दी गई समय सीमा खत्म, सेना को गाजा पर हमले के लिए आदेश का इंतजार
* हमास का शीर्ष कमांडर बिलाल अल-केदरा इजरायल की एयर स्ट्राइक में ढेर
* Israel Hamas War: "गाजा के लोगों की मदद करें..." असदुद्दीन ओवैसी ने PM मोदी से की अपील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं