विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

मैं गद्दार नहीं बल्कि देशभक्त पाकिस्तानी हूं, फिर बनूंगा प्रधानमंत्री : नवाज शरीफ

नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद से उन्हें अयोग्य ठहराए जाने को मजाक बताया और भरोसा जताया कि वह चौथी बार प्रधानमंत्री निर्वाचित होंगे.

Also Read in
मैं गद्दार नहीं बल्कि देशभक्त पाकिस्तानी हूं, फिर बनूंगा प्रधानमंत्री : नवाज शरीफ
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उच्चतम न्यायालय द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराने को निरादर बताया और कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाने की साजिशें तीन साल पहले ही शुरू हो गई थीं. शरीफ ने उन्हें प्रधानमंत्री पद से अयोग्य ठहराए जाने को मजाक बताया और भरोसा जताया कि वह चौथी बार प्रधानमंत्री निर्वाचित होंगे.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद पहली नवाज शरीफ ने दी ये सफाई

उन्होंने कहा कि उन्हें अयोग्य ठहराने वाले न्यायाधीश उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी उदाहरण देने में नाकाम रहे. उन्होंने कहा, ‘क्या इसे अयोग्यता कहनी चाहिए? मैं कल फिर जनता द्वारा प्रधानमंत्री बनाया जाऊंगा.’

VIDEO: क्या नवाज शरीफ का राजनैतिक करियर खत्म?

गुजरांवाला शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए 67 वर्षीय शरीफ ने अपने समर्थकों से उनके साथ सड़कों पर उतरने का संकल्प लेने को कहा ताकि यह सुनिश्चित हो कि पाकिस्तान के निर्वाचित प्रधानमंत्री का और निरादर नहीं किया जाए. शरीफ ने कहा, ‘मुझे हटाने की साजिशें करीब साढे तीन साल पहले शुरू हो गई थीं और अंतत: उन्होंने (सैन्य प्रतिष्ठान और न्यायपालिका) अपमानजनक तरीके से मुझे निष्कासित कर दिया. मैं गद्दार नहीं हूं. मैं देशभक्त पाकिस्तानी हूं.’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com