विज्ञापन

पंजाब में 34 साल पुराने किडनैपिंग केस में पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा दोषी करार, कल कोर्ट सुनाएगी सजा

मोहाली की CBI स्पेशल कोर्ट ने 1992 में तरनतारन के निवासी अमरीक सिंह को कथित रूप से लापता करने के मामले में पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा को IPC की धारा 365 और 120-B के तहत दोषी करार दिया है.

पंजाब में 34 साल पुराने किडनैपिंग केस में पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा दोषी करार, कल कोर्ट सुनाएगी सजा
अमरीक सिंह केस में 34 साल बाद मिला इंसाफ
NDTV

मोहाली की CBI स्पेशल कोर्ट ने 1992 में तरनतारन जिले के शकरी गांव के निवासी और कथित ट्रांसपोर्ट कारोबारी अमरीक सिंह को लापता करने के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. स्पेशल CBI जज युक्ति गोयल की अदालत ने पंजाब पुलिस के पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा को IPC की धारा 365 और 120-B के तहत दोषी करार दिया है. अदालत इस मामले में 12 नवंबर 2026 को सजा का ऐलान करेगी.

परिवार बोला- 34 साल बाद मिला इंसाफ

पीड़ित परिवार के सदस्यों, अमरीक सिंह के भतीजे दिलबाग सिंह शकरी और एडवोकेट सरबिंदर सिंह ने अपने तीन वकीलों जगजीत सिंह बाजवा, बलजिंदर सिंह बाजवा और पुष्पिंदर सिंह नत्त के साथ फैसले की जानकारी शेयर की. परिवार ने कहा कि 34 साल बाद उन्हें इंसाफ मिला है और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वे अदालत के फैसले से संतुष्ट हैं.

परिवार के सदस्यों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए कहा कि अमरीक सिंह के लापता होने के मामले में इंसाफ पाने के लिए उन्हें साढ़े तीन दशक तक संघर्ष करना पड़ा. अब सभी की निगाहें 12 नवंबर को होने वाले सजा के ऐलान पर टिकी हैं.

इस मामले में लंबी सुनवाई के दौरान तीन आरोपियों की मौत हो गई. तीनों पुलिस अधिकारी थे. ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई खत्म कर दी गई. लेकिन 34 साल बाद पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा को दोषी करार दिया.  वहीं, उनके सुरक्षा गार्ड परमिंदरजीत सिंह को पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया.

यह भी पढ़ें | '92 गवाह मुकरे तो निष्पक्ष सुनवाई कैसे हुई?', सोहराबुद्दीन केस में बरी आरोपियों और CBI को SC का नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohali Court, Mohali Court Case, CBI Court Decision, CBI Court Hearing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com