- उत्तरी ब्रिगेड के कमांडर अहमद अल घंडौर के मारे जाने की पुष्टि
- हमास ने तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं के मारे जाने की भी पुष्टि की है
- हमले में रॉकेट-फायरिंग यूनिट के प्रमुख अयमान सियाम की भी मौत
हमास (Hamas) की सैन्य शाखा ने रविवार को उत्तरी ब्रिगेड के कमांडर अहमद अल घंडौर (Ahmed Al Ghandour) और तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं के इजरायली हमले (Israeli Attacks) में मारे जाने की पुष्टि की है. एजेदीन अल-कसम ब्रिगेड (Ezzedine Al-Qassam Brigades) ने एक बयान में कहा कि घंडौर उसकी सैन्य परिषद का सदस्य था. साथ ही ब्रिग्रेड ने मारे गए तीन अन्य नेताओं के नाम भी बताए हैं जिनकी मौत हो गई है. इनमें अयमान सियाम भी शामिल थे, जिन्हें इजरायली मीडिया रिपोर्टों में ब्रिगेड की रॉकेट-फायरिंग यूनिट का प्रमुख बताया है.
इजरायल पर हमास के 7 अक्टूबर के बाद दोनों के बीच जंग शुरू हो गई थी. इस युद्ध में गाजा में अब तक करीब 15 हजार लोग मारे गए हैं, जिनमें 6150 बच्चे हैं. वहीं इजरायल में सात अक्टूबर के हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर नागरिक थे, वहीं हमास ने 240 लोगों को बंधक बना लिया था.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
हालांकि 49 दिन की जंग के बाद अब दोनों के बीच चार दिन तक युद्धविराम पर सहमति बनी है. इस दौरान 150 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में 50 बंधकों की रिहाई की जानी है. यह युद्धविराम कतर की मध्यस्थता में हुआ है और इसमें अमेरिका की भी अहम भूमिका बताई जा रही है.
बता दें कि अभी तक हमास ने बंधकों के दूसरे ग्रुप भी रिहा कर दिया है. दूसरे ग्रुप में हमास ने 17 बंधकों को रिहा किया है, जिसमें 13 इजरायली और चार थाइलैंड के नागरिक हैं. इसके बदले में इजरायल ने 39 फिलिस्तीनी कैदियों को अपनी जेलों से रिहा किया है.
ये भी पढ़ें :
* "जब पूरा फिलिस्तीन जख्मी है, तब खुशी मनाने की बात...": इजराइल द्वारा रिहा की गई महिला का दुख
* इजरायल संग सीजफायर समझौते के तहत हमास ने 17 बंधकों के दूसरे ग्रुप को किया रिहा
* Watch: पिता से मिलते ही खुशी से झूम उठा हमास की कैद से छूटा 9 साल का बच्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं