- हमास की कैद से रिहा हुआ 9 साल का बच्चा
- पिता से मिलते ही दौड़कर गले से लिपट गया
- 50 इजरायली बंधकों के रिहा होने की उम्मीद
कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता में चार दिन के सीजफायर समझौते (Israel Hamas Ceasefire Deal) के तहत हमास की कैद से छूटने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं. 49 दिनों की कष्टदायक कैद के बाद हमास ने चार बच्चों और छह बुजुर्ग महिलाओं समेत तेरह इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया. ये 13 लोग शुक्रवार को रिहा किए गए बंधकों के पहले बैच का हिस्सा थे. समझौते के तहत हमास द्वारा बंधक बनाई गई 50 महिलाओं और 19 साल से कम उम्र के बच्चों को इजरायली जेलों में बंद 150 फिलिस्तीनियों के बदले में मुक्त किया जा सकता है. श्नाइडर चिल्ड्रेन्स मेडिकल सेंटर (एससीएमसी) द्वारा जारी एक वीडियो में, 9 साल के बच्चे ओहद मुंदर को अपने पिता के पास दौड़ते हुए और उन्हें खुशी से गले लगाते हुए देखा जा सकता है. बच्चे ओहद को उसकी मां केरेन मुंडेर और उसकी दादी रूटी मुंडेर के साथ रिहा कर दिया गया.
ये भी पढ़ें-हमास ने बंधकों के दूसरे समूह की रिहाई में की देरी, इजरायल ने आधी रात तक का दिया वक्त
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
भाई रिहा हो गया लेकिन नहीं मनाया जश्न
न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से ओहद के भाई रॉय ज़िचरी मुंदर ने इजरायली रक्षा बल को धन्यवाद देते हुए कहा, "जब तक सभी बंधकों को रिहा नहीं कर दिया जाता, तब तक प्रयास जारी रहेंगे." ज़िचरी मुंदर ने कहा," इजरायल के सभी लोगों को धन्यवाद. मेरे लिए यह कहना बहुत जरूरी है कि हम खुश हैं लेकिन जश्न नहीं मना रहे हैं क्योंकि हमारे और भी लोग बंधक हैं. हमें अपना अभियान जारी रखने की जरूरत है. हम अपना अभियान जारी रखेंगे." उन्होंने कहा, "उम्मीद मत खोइए, वे जल्द ही वापस आएंगे."
#WATCH | Israeli nationals who were released on November 24, after being held hostage by Hamas in Gaza, reunited with their families at Schneider Children's Medical Center in Israel.
— ANI (@ANI) November 25, 2023
(Source: Schneider Medical Centre) pic.twitter.com/CozLU3QnzU
50 इजरायली बंधकों को बैचों में किया जा सकता है रिहा
चार दिन के सीजफायर के दौरान 7 अक्टूबर के हमलों के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाए गए 50 लोगों कों बैचों में रिहा किए जाने की उम्मीद है. दूसरे बैच में 13 इजरायली और चार थाई नागरिकों को शनिवार को रिहा किया गया. सहायता आपूर्ति पर विवाद की वजह से इस समझौते के टूटने का जोखिम था. हमास ने दावा किया कि शुक्रवार से गाजा में प्रवेश करने वाले 340 सहायता ट्रकों में से केवल 65 ही उत्तरी गाजा पहुंचे थे, जो "इजरायल की सहमति के आधे से भी कम था." इज़रायली सेना ने कहा कि गाजा पट्टी के अंदर सहायता का वितरण संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा किया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को पुष्टि की कि भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति ले जाने वाले 61 ट्रक उत्तरी गाजा पहुंच गए.
ये भी पढ़ें-इजरायल संग सीजफायर समझौते के तहत हमास ने 17 बंधकों के दूसरे ग्रुप को किया रिहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं