विज्ञापन
This Article is From May 23, 2016

थाईलैंड के लड़कियों के होस्टल में लगी आग, 17 छात्राओं की मौत, दो लापता

थाईलैंड के लड़कियों के होस्टल में लगी आग, 17 छात्राओं की मौत, दो लापता
प्रतीकात्मक चित्र
बैंकॉक: उत्तरी थाइलैंड में पहाड़ी आदिवासियों के बच्चों के लिए खुले एक निजी स्कूल के छात्रावास में आग लग जाने पर कम से कम 17 लड़कियों की मौत हो गई। इन लड़कियों की उम्र पांच से 12 साल के बीच बताई जाती है। कई लड़कियां लापता हैं।

चियांग राय प्रांत स्थित विथक्किआर्ट वित्थया स्कूल की दोमंजिला इमारत में कल देर रात आग लग जाने पर पांच लड़कियां घायल हो गईं। जिन लड़कियों की मौत हुई है, उनकी उम्र पांच से 12 साल के बीच है।

इस छात्रावास में 38 छात्राएं रह रही थीं। जिस समय आग लगी, उस समय इनमें से अधिकतर लड़कियां सो रही थीं और आग से बचकर भाग नहीं पाईं। ये लड़कियां चियांग राय और चियांग माय के पहाड़ी इलाकों में स्थित गांवों में रहने वाले आदिवासी समुदायों से आती हैं। ये शहर में पढ़ने के लिए आई थीं।

आग लगने के बाद कुछ ही बच्चियों को बचाया जा सका
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद कुछ ही बच्चियों को बचाया जा सका जबकि बाकी अंदर ही फंसी रहीं। न्यूज चैनल 3 की खबर के अनुसार, अधिकतर पीड़ित इतनी अधिक जल गई थीं कि उनकी पहचान भी नहीं की जा की। पीड़ितों के शवों को पहचान के लिए अस्पताल भेजा गया है।

थाइलैंड को पहाड़ों पर रहने वाले आदिवासी समुदायों का घर माना जाता है। यह समुदाय मुख्यत: लाओस और म्यांमा की सीमा से सटे सुदूर उत्तरी इलाके में रहते हैं। इस देश में स्वास्थ्य और सुरक्षा के खराब संतोषजनक नहीं हैं जिनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
थाईलैंड, चियांग राइ, छात्रावास में आग, Thailand, Chiang Rai, Fire At Hostel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com