रूस (Russia) के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) ने कहा कि अगर अमेरिका अपने F-16 लड़ाकू विमान (F-16 fighter jet) यूक्रेन को देता है तो इससे संघर्ष और बढ़ेगा क्योंकि ये परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं. मंत्रालय की वेबसाइट पर ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार, ताजिकिस्तान के दुशांबे में एक सैन्य अड्डे पर एक भाषण में लावरोव ने कहा, "हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि एफ-16 के संशोधनों में से एक परमाणु हथियारों को 'समायोजित' कर सकता है." रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान परमाणु हथियारों को 'समायोजित' कर सकते हैं और चेतावनी दी कि कीव को इनकी आपूर्ति करने से संघर्ष और बढ़ेगा. "अगर वे इसे नहीं समझते हैं, तो वे सैन्य रणनीतिकारों और योजनाकारों के रूप में बेकार हैं."
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका से की थी अपील
रायटर्स की खबर के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की लंबे समय से F-16 लड़ाकू विमान के लिए अमेरिका से मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि यूक्रेनी पायलटों के हाथ में F-16 लड़ाकू विमान लगने से रूस की हार होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने G-7 नेताओं से कहा था कि वाशिंगटन यूक्रेनी पायलटों को F-16 लड़ाकू विमानों की ट्रेनिंग प्रदान करेगा. घोषणा के बाद से ही रूस की ओर से आपत्ति आने लगी थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं