विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2019

थाईलैंड के चुनाव नतीजों की घोषणा में देरी, सैन्य शासन विरोधी पार्टी ने जीत का दावा किया

आयोग ने सोमवार को कहा कि वह 350 सीटों के नतीजे दिन के अंत में घोषित करेगी, लेकिन संसद में 150 अन्य सीटों के आवंटन का पता लगाने के लिए जरूरी पूरे वोटों की गिनती कई दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेगी.

थाईलैंड के चुनाव नतीजों की घोषणा में देरी, सैन्य शासन विरोधी पार्टी ने जीत का दावा किया
प्रतीकात्मक चित्र
थाईलैंड:

थाईलैंड के चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव परिणाम आने में अभी देरी हो सकती है. आयोग ने कहा है कि वह 2014 में हुए तख्तापलट के बाद शुक्रवार को पहली बार हुए चुनाव में मतगणना का पूरा आंकड़ा जारी करेगा, क्योंकि सैन्य शासन विरोधी एक पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है और वह सरकार बनाने की कोशिश करेगी. आयोग ने सोमवार को कहा कि वह 350 सीटों के नतीजे दिन के अंत में घोषित करेगी, लेकिन संसद में 150 अन्य सीटों के आवंटन का पता लगाने के लिए जरूरी पूरे वोटों की गिनती कई दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेगी.

सैन्य तख्तापलट के कारण सत्ता से बेदखल हुई फियू थाई पार्टी ने कहा कि रविवार के चुनाव में ज्यादातर चुनाव क्षेत्रों में उसे जीत हासिल हुई है और वह समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन करने की कोशिश करेगी. अनाधिकारिक नतीजों में दिखाया गया है कि सेना समर्थित पलांग प्रचारत पार्टी ने लोकप्रिय जनादेश हासिल किया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election In Thailand, Thailand Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com