विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक कमेंट पर सीधा मर्डर! उत्तराखंड में बदमाशों ने विक्रांत के सीने में उतार दीं 3 गोलियां

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में सोशल मीडिया कमेंट का खूनी अंजाम! दावत से लौट रहे विक्रांत पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोलियां लगने से मौत. नेपाल भागते दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती. पूरी खबर पढ़ें.

सोशल मीडिया पर एक कमेंट पर सीधा मर्डर! उत्तराखंड में बदमाशों ने विक्रांत के सीने में उतार दीं 3 गोलियां
udham singh nagar social media dispute youth shot dead rudrapur murder
NDTV
  • उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सोशल मीडिया विवाद के कारण युवक विक्रांत की गोली मारकर हत्या कर दी गई
  • घटना लालपुर क्षेत्र में हुई जहां दावत से लौटते समय बदमाशों ने विक्रांत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर अस्पताल में घायल अवस्था में है

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सोशल मीडिया पर हुई बयानबाजी के बाद विवाद इस कदर बढ़ा कि एक युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना का मुख्य आरोपी भी घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सोशल मीडिया की टिप्पणी ने लिया खूनी गैंगवार का रूप

जानकारी के अनुसार, ऊधम सिंह नगर के लालपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुए विवाद ने खूनी गैंगवार का रूप ले लिया. सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाजी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इस दौरान एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक विक्रांत की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव है.

दावत से लौटते समय बदमाशों ने घेरा

बताया जा रहा है कि रुद्रपुर निवासी विक्रांत अपने दोस्तों के साथ लालपुर में एक परिचित के घर दावत में शामिल होने गया था. लौटते समय पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें विक्रांत को तीन गोलियां लगीं. गंभीर हालत में उसे पहले एक निजी अस्पताल और फिर हल्द्वानी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक के परिजनों ने गट्टी, सिप्पी, विपिन और बंटी ठाकुर समेत कई लोगों पर हमले का आरोप लगाया है.

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा

ऊधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि महराया लालपुर रोड पर 6-7 युवकों ने विक्रांत नामक युवक पर गोलियां चलाई थीं. गंभीर रूप से घायल विक्रांत को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की मां कंचन की तहरीर पर थाना किच्छा में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. युवक की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है. पुलिस ने धाधा फार्म क्षेत्र से नेपाल भागने की फिराक में लगे वरुण कुमार और सुशील को गिरफ्तार कर लिया है.

आपसी रंजिश और सोशल मीडिया विवाद बना वजह

एसएसपी अजय गणपति ने आगे बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि यह वारदात सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाजी और आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई. मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर घायल अवस्था में अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है. 

-व‍िकास कुमार की र‍िपोर्ट में 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udham Singh Nagar, Murder Case, Rudrapur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com