विज्ञापन

दुबई के शासक के भाई और अरबों के मालिक शेख अहमद अल मकतूम का निधन, UAE की सेना की रखी थी नींव

शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन के बाद अगले 10 दिनों तक आधिकारिक शोक मनाया जाएगा और इसके लिए दुबई में सभी झंडे झुका दिए जाएंगे.

दुबई के शासक के भाई और अरबों के मालिक शेख अहमद अल मकतूम का निधन, UAE की सेना की रखी थी नींव
दुबई के शासक के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन
  • दुबई के शासक के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है
  • शेख अहमद दुबई पुलिस और सार्वजनिक सुरक्षा के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे और उनकी मौत का कारण ज्ञात नहीं है
  • दुबई सरकार ने शेख अहमद के निधन पर दस दिन का शोक घोषित किया है, इन दिनों में झंडे झुके रहेंगे

संयुक्त अरब अमीरात (USE) के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया है. खुद दुबई के शासक ने इसकी पुष्टि की है. दुबई सरकार ने एक आधिकारिक बयान में 10 दिन के शोक की घोषणा की है. शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम दुबई पुलिस और पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी चेयरमैन थे. उनका सोमवार सुबह 76 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत की वजह नहीं बताई गई है.

अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में दुबई के शासक शेख मकतूम ने कहा: "आज UAE और दुबई ने शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम को खो दिया है. वे दुबई के शासकों के समर्थक थे और UAE में सशस्त्र बलों (आर्म्ड फोर्सेज) को स्थापित करने में उनका अहम योगदान था. दुबई के लोग उन्हें बहुत पसंद करते थे और वे भी लोगों से बहुत प्यार करते थे. जो लोग उन्हें जानते थे, उन सभी के दिलों में उनकी सुखद यादें हमेशा बसी रहेंगी."

शेख मकतूम ने आगे कहा: "शेख अहमद भले ही हमारी नजरों से दूर हो गए हों, लेकिन वे हमारे दिलों और दुआओं में हमेशा रहेंगे. हम सर्वशक्तिमान अल्लाह से दुआ करते हैं कि वे उन पर अपनी कृपा बनाए रखें, उन्हें जन्नत में जगह दें और हमें सब्र और हिम्मत दें. हम सब अल्लाह के ही हैं और अंत में उन्हीं के पास लौटकर जाना है."

यह भी पढ़ें: 90s का पुराना दुबई: न ऊंची इमारतें थीं न चकाचौंध, वायरल AI वीडियो ने लोगों को किया हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dubai, Dubai Royal Family, Dubai Royals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com