विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट के अंदर नाराज यात्रियों का धरना, जमीन पर बैठ गए लोग... 24 घंटे लेट हुई SpiceJet की फ्लाइट

दिल्ली एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट होने से यात्रियों ने धरना दिया. एक फ्लाइट सोमवार सुबह और दूसरी रात को जानी थी.

24 घंटे से ज्यादा लेट हुईंं स्पाइसजेट फ्लाइट्स (Photo: Screengrab)
नई दिल्ली:

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट से संबंधित कुछ यात्रियों के धरना देने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट्स में हो रही लगातार देरी से परेशान और नाराज हुए यात्रियों ने इसका विरोध किया. दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की 2 फ्लाइट्स 24 घंटे से ज्यादा वक्त तक रुकी रहीं. एक फ्लाइट सोमवार सुबह रवाना होने वाली थी, लेकिन खबरे लिखे जाने तक उड़ान नहीं भर सकी.

दूसरी फ्लाइट सोमवार रात रवाना होने वाली थी, लेकिन वह भी अभी तक नहीं उड़ सकी. सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन का कोई भी कर्मचारी कहीं नजर नहीं आ रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट परेशान यात्रियों को खाना और रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया जा रहा है.

संडे को नहीं काम कर रहा था एसी...

इससे पहले, रविवार को एयरपोर्ट के रनवे पर खड़ी स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में यात्री गर्मी से परेशान हो गए थे. यात्रियों ने कहा कि दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG2471) में अचानक एयर-कंडीशनर (AC) खराब हो गया. लगभग दो घंटे तक यात्रियों को बिना एसी के प्लेन के भीतर गर्मी में बैठाकर रखा गया.

यात्रियों ने शिकायत करते हुए कहा कि एसी नहीं चलने की वजह से फ्लाइट के अंदर का माहौल इतना दमघोंटू हो गया कि किताबों से पंखा झलने लगे. हालांकि, स्पाइसजेट की ओर से कहा गया है कि विमान का एयर-कंडीशनर पूरी तरह से चालू था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से बिना इमिग्रेशन जांच के 3 इटली नागरिक अपने देश चले गए, चूक से हड़कंप, एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस

यह पूरी घटना 13 सितंबर की है. फ्लाइट को अपने तय वक्त शाम 4:30 बजे दिल्ली से गोरखपुर के लिए उड़ान भरना थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते विमान रनवे पर ही खड़ा रहा.

भट्टी की तरह तपने लगा केबिन...

यात्रियों ने आरोप लगाया कि फ्लाइट का एसी काम नहीं कर रहा था और उसमें से गर्म हवा निकल रही थी. बाहर की गर्मी और अंदर एसी बंद होने से केबिन भट्टी की तरह तपने लगा. यात्रियों के पास खुद को राहत देने का कोई जरिया नहीं था, तो वे अपनी-अपनी सीटों के सामने रखी किताबों और मैगजीन को ही पंखा बनाकर हवा झलने लगे.

ये भी पढ़ें: 'सांस लेना मुश्किल था...', SpiceJet की फ्लाइट में AC खराब होने पर हंगामा, एयरलाइन बोली- सब ठीक था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Airport, SpiceJet, Flight Delay, Dubai, Delhi To Dubai Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com