- अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को एक छोटा प्लेन लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया.
- इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 2 यात्री घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- घटना के बाद आसपास के 1700 घरों की बिजली गुल हो गई थी. इस हादसे की जांच की जा रही है.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां नॉर्थवेस्ट फ्रेस्नो में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि सबकुछ सही चल रहा था, विमान रनवे पर लैंडिंग करने वाला था, लेकिन रनवे से कुछ दूरी पर ही अचानक से बैलेंस बिगड़ा और विमान नदी के किनारे गिर गया. कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट की तरफ से यह जानकारी दी गई है.
नदी से 200 मीटर दूर गिरा
प्लेन क्रैश की यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर हुई है. एक सिंगल-इंजन पैसेंजर विमान सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास ब्लाइथ एवेन्यू पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. बताया जा रहा है कि विमान रनवे के आखिरी छोर से करीब 200 गज दूर एक नदी के तटबंध पर जाकर गिरा. आपातकालीन कॉल मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर रवाना किया गया. विमान के मलबे से जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए वॉटर रेस्क्यू टीम और अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू की टीमों को भी तैनात किया गया है. हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
ये वीडियो भी देखिए
🔴#BREAKING: अमेरिका ने ईरान के तीन तेल टैंकरों पर किया हमला
— NDTV India (@ndtvindia) September 6, 2026
@Aayushinegi6 | #America | #Iran pic.twitter.com/If958VILwb
1700 घरों की बिजली हुई गुल
इस विमान दुर्घटना का असर स्थानीय नागरिक बुनियादी ढांचे पर भी पड़ा. विमान जब क्रैश हुआ, तो उसने बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचाया. जिसकी वजह से आसपास के इलाकों के लगभग 1700 घरों की बिजली पूरी तरह से गुल हो गई थी. हालांकि स्थानीय बिजली कंपनी पैसिफिक गैस एंड इलेक्ट्रिक की गाड़ियां और तकनीकी कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे. कंपनी ने तेजी से काम करते हुए कुछ ही घंटों में प्रभावित निवासियों की बिजली आपूर्ति को फिर से बहाल कर दिया.
फिलहाल सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के आसपास अभी भी सुरक्षाबल को तैनात किया गया है. हादसे वाली जगह पर फ्रेस्नो पुलिस, काउंटी शेरिफ ऑफिस और नॉर्थ सेंट्रल फायर डिपार्टमेंट सहित कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं. हालांकि अभी तक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है.
ये भी पढ़ेंः अपनी ही सेना से नाराज हुए ट्रंप! टॉप-50 अफसरों का कराया 'लाई डिटेक्टर टेस्ट', हैरान कर देगा पूरा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं