विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, प्राइवेट पार्ट कटा, सिर पर गंभीर चोट

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का वास्तविक नाम दीपक लोधी था. वह मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है. उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जएगा.

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, प्राइवेट पार्ट कटा, सिर पर गंभीर चोट
प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने की आत्महत्या.
  • वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत हो गई
  • मृतक साधु का असली नाम दीपक लोधी था और वह मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे
  • रसिक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था, उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे
लखनऊ:

वृंदावन के फेमस संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घटना वृंदावन क्षेत्र के गुरु कृपा कुंज की है. कहा जा रहा है कि दीपक रसिक दुलारी ने शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें मिलीं. हैरान करने वाली बात यह है कि उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था. इमारत से नीचे गिरने के बाद गंभीर हालत में उनको सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत

 पुलिस को घटना की जानकारी काफी समय बाद मिली. रसिक को आश्रम से जुड़े लोग ही अस्पताल लेकर पहुंचे थे. रसिक दुलारी का वास्तविक नाम दीपक लोधी था. वह मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है. उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जएगा. फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेमानंद महाराज के शिष्य का प्राइवेट पार्ट कटा

सवाल यह भी है कि रसिक ने अपने प्राइवेट पार्ट को काटने के बाद आश्रम की चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या क्यों की. हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है. रसिक प्रमानंद महाराज के शिष्य थे. उनका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई थी. उनके मध्य प्रदेश से मथुरा पहुंचने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-लगातार कोशिशें करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही? जानिए Premanand Maharaj ने क्या कहा

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Premanand Maharaaj, Premanand Maharaj Aashram, Premanand Maharaj Vrindavan, Mathura Suicide, Vrindavan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com