विज्ञापन

Hyundai Exter के इस खास वैरिएंट की भारतीय बाजार में एंट्री, कम कीमत में SUV ले आएं घर

Hyundai Exter Knight Edition भारत में 8.14 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ. हालांकि, Knight Edition की कीमत इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट से 15,000 रुपये ज्यादा है. लेकिन क्या ये खरीदने लायक है?

Hyundai Exter के इस खास वैरिएंट की भारतीय बाजार में एंट्री, कम कीमत में SUV ले आएं घर

Hyundai वे अपने एंट्री लेवल Micro SUV के नए वैरिएंट को पेश किया है. इसको इस बार डार्क थीम में पेश किया गया है. आपको बता दें कि Hyundai ने 2026 Exter का Knight Edition भारत में लॉन्च कर दिया है. Knight Edition की कीमत इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट से 15,000 रुपये ज्यादा है. इसमें एक्सटीरियर और केबिन को डार्क थीम दी गई है, जबकि इंजन और दूसरे मैकेनिकल हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Hyundai Exter Knight Edition की कीमत और वैरिएंट

Exter Knight Edition को चार वेरिएंट में पेश किया गया है. इनमें HX 6 पेट्रोल मैनुअल, HX 6 पेट्रोल AMT, HX 6 CNG मैनुअल और HX 10 पेट्रोल AMT शामिल हैं. ये दूसरी बार है जब Hyundai ने Exter का Knight Edition पेश किया है. इससे पहले इसका पहला वर्जन 2024 में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.14 लाख रुपये है.

डार्क थीम के साथ बदला एक्सटीरियर

Exter Knight Edition के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव इसके डार्क थीम वाले एलिमेंट्स हैं. आगे और पीछे दिए गए Hyundai और Exter लोगो को मैट ब्लैक फिनिश दी गई है. इसके अलावा फ्रंट और रियर बंपर गार्निश के साथ साइड सिल गार्निश को डार्क ग्रे फिनिश मिलती है. कुछ वैरिएंट में ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि दूसरे वैरिएंट में डार्क ग्रे स्टाइल वाले स्टील व्हील मिलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

फ्रंट व्हील पर रेड ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं, जो डार्क एक्सटीरियर के साथ अलग लुक देते हैं. टेलगेट पर Knight बैज भी लगाया गया है. Exter Knight Edition को Titanium Black, Atlas White, Starry Night, Titan Grey और Golden Bronze रंगों में खरीदा जा सकता है.

केबिन में ब्लैक थीम और ब्रास एक्सेंट

इंटीरियर में भी डार्क थीम को आगे बढ़ाया गया है. केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ ब्रास एक्सेंट दिए गए हैं. इसमें खास ब्लैक सेमी-फैब्रिक सीट कवर मिलते हैं. कुछ वैरिएंट में एंबर कलर की फुटवेल लाइटिंग और ब्लैक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो संबंधित स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. वैरिएंट के आधार पर Exter में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर AC वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर, वायरलेस फोन चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं

Hyundai Exter Knight Edition में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है.
पेट्रोल इंजन 83bhp की पावर और 114Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकता है. CNG वर्जन में भी यही पावरट्रेन दिया गया है. हालांकि CNG पर इंजन 69bhp की पावर और 95Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें- छोटी हाइट वालों के लिए बेजोड़ हैं ये बाइक-स्कूटी, स्टाइलिश लुक से बढ़ जाएगा कॉन्फिडेंस, हर बजट में फिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyundai Exter Knight Edition, Hyundai Exter, Hyundai Exter 2026 Price, Hyundai Exter CNG, Hyundai Exter EX
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com