विज्ञापन

घेवर का डिब्बा खोला तो निकला कॉकरोच, ग्राहक ने बना लिया वीडियो, अब दुकानदार की आई शामत

ग्राहक ने हलवाई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों से मामले की शिकायत की है. उसने कॉकरोच वाले घेवर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

ग्रेटर नोएडा में घेवर में कॉकरोच मिलने से हड़कंप.
  • ग्रेटर नोएडा के दनकौर में घेवर में मरा हुआ कॉकरोच मिलने की घटना सामने आई है
  • दनकौर के प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार से खरीदे घेवर में मरा हुआ कॉकरोच मिला
  • शिकायत के बाद हलवाई ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए आरोपों से पल्ला झाड़ लिया
नई दिल्ली:

रक्षाबंधन से पहले घेवर की बिक्री जोरों पर है. सावन के सीजन में बनने वाली ये खास मिठाई हलवाइयों की दुकान पर जोरों पर बिक रही है. लेकिन ग्रेटर नोएडा के दनकौर में घेवर में मरा हुआ कॉकरोच निकलने की घटना सामने आई है. धनौरी गांव के विजयपाल बड़े ही चाव से 5 किलो घेवर खरीदकर अपने घर ले गए थे. घर जाकर जैसे ही उसने मिठाई का डिब्बा खोला वह सन्न रह गया. घेवर के मावे में मरा हुआ कॉकरोच दखाई दे रहा था.

घेवर में मिला मरा हुआ कॉकरोच 

 ग्राहक ने हलवाई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों से मामले की शिकायत की है. उसने कॉकरोच वाले घेवर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

विजयपाल सिंह ने वायरल विडियो में बताया कि उन्होंने मंगलवार शाम दनकौर कस्बे के एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार से करीब पांच किलो घेवर ओर 2 किलो गुजिया खरीदी थी. घर पहुंचने पर घेवर में कॉकरोच दिखाई दिया. वह जब  शिकायत लेकर दुकान पर पहुंचे तो हलवाई ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उसकी दुकान के घेवर में कभी कॉकरोच नहीं मिला.

Latest and Breaking News on NDTV

विजयपाल सिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत जिला के अन्य संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर हलवाई के खिलाफ जांच और एक्शन लिए जाने की मांग की.साथ ही उन्होंने एक वीडियो बनाकर लोगों से अपील की कि वे भी इस मिष्ठान भंडार से मिठाई न खरीदें. घेवर में कॉकरोच मिलने की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में भी नाराजगी है. लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से दुकान की जांच कराने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें-आज क्या बनाऊं: घर पर कैसे बनाएं हलवाई जैसे जालीदार मिनी घेवर, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida News, Cockroach In Food, Ghewar, Sweet Shop, Helath Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com