विदेश मंत्री एस जयशंकर के दुनियाभर में लोग फैन हो गए हैं. कोई उनकी हाजिर-जवाबी का दीवाना है तो कोई उनकी फिटनेस और फैशन का. अभी हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर उनके चश्मा पहनने के स्टाइल की दुनिया भर में चर्चा हुई. अब यही ऑस्ट्रेलिया में भी देखने को मिला.
जयशंकर ऑस्ट्रेलिया की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं. इस दौरान वह अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्री फ्रेमवर्क डायलॉग (FMFD) की सह-अध्यक्षता करने के अलावा वहां भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को एक कार्यक्रम में बैठे लोगों ने जयशंकर से सवाल किया कि वे अपनी फिटनेस को कैसे मैनेज करते हैं और क्या वे लोगों को फिट रहने की कोई सलाह देना चाहेंगे? इस पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "...मैं बस सोच रहा हूं कि शायद कोई फॉर्मूला हो जिसके आधार पर आप और मैं अच्छी जीवनशैली अपनाकर व्यवसाय कर सकें...अपने दिल का ख्याल रख सकें. उनके इस कथन पर हाल में मौजूद लोगों ने ठहाके लगाए.
जयशंकर ने कहा कि, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, मैं कुछ भी उल्लेखनीय नहीं करता हूं. मैं नियमित रहने की कोशिश करता हूं... मैं असाधारण रूप से यात्रा करता हूं, लेकिन बाकी मैं जितना हो सके इसे सामान्य रखता हूं. एक मात्र सलाह जो मैं आपको दे सकता हूं कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आप जीवनशैली संबंधी सलाह देने के लिए थोड़ा अधिक हकदार महसूस करते हैं."
विदेश मंत्री ने आगे कहा कि, "मैं हर किसी को फिट रहने के लिए कहता हूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कैसे फिट रहते हैं. मैं योग और एक प्रतिस्पर्धी खेल के लिए हर रोज एक घंटे का समय निकालता हूं क्योंकि आपको तेज बनाए रखने के लिए किसी के खिलाफ खेलने से बेहतर कुछ नहीं है. मैं स्क्वैश खेलता हूं. यह महत्वपूर्ण है कि आप फिट रहें और हां, दिल से भी.''
यह भी पढ़ें -
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं