Alien News: समंदर की लहरें कुछ बहा लाई थीं... पर ये क्या था? इंसान... मछली... एलियन... या कुछ और? यूके के बीच पर मिला ये अजीबोगरीब जीव लोगों को डरा भी रहा था और हैरान भी कर रहा था! कोई इसे मरा हुआ समुद्री जीव कह रहा था... तो कोई कह रहा था कि ये किसी दूसरी दुनिया से आया है! आखिर ये था क्या? यूके के Margate बीच पर एक महिला को ऐसा डरावना जीव मिला, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर आग लगा रही हैं!

लोग इसे देखकर दहशत में हैं... इसकी शक्ल ऐसी कि कोई भी कांप जाए! और सबसे बड़ी बात—कोई नहीं जानता कि ये आखिर है क्या! इसे सबसे पहले Paula Regan नाम की एक महिला ने देखा, जो अपने पति के साथ बीच पर टहल रही थी. Paula Regan कहती हैं कि जब उन्होंने इसे पहली बार देखा तो लगा कि ये कोई बहता हुआ लकड़ी का टुकड़ा है... लेकिन जैसे ही वो पास गईं, उनकी रूह कांप गई! उन्होंने South West News Service को बताया—'ये सबसे अजीब चीज़ थी, जो मैंने कभी देखी!'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एलियन तो नहीं
अब सवाल ये कि आखिर इस अजीबोगरीब जीव की बनावट कैसी थी? Paula बताती हैं कि—'इसका सिर किसी कंकाल जैसा था, मगर इसका पिछला हिस्सा, जहां मछली की पूंछ जैसी चीज़ थी, वो नर्म और स्क्विशी था।' मतलब? इसका आधा शरीर पत्थर की तरह सख्त और आधा नरम... जैसे कोई डरावनी जलपरी! ये भी अजीब था कि ये सड़ा-गला नहीं था, ना ही इससे कोई अजीब बदबू आ रही थी. अब ज़रा सोचिए, आप बीच पर घूम रहे हों और अचानक आपको ये दिख जाए... आपकी क्या हालत होगी? बस यही हुआ वहां मौजूद लोगों के साथ! धीरे-धीरे वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी, बीच पर वॉक कर रहे लोग, अपने डॉग्स टहलाने आए लोग और यहां तक कि एक आदमी जो बीच हट्स लगा रहा था—सब ये जानने में लग गए कि ये आखिर है क्या! अब सबसे बड़ा सवाल—ये था क्या?
लोगों ने कई थ्योरीज़ दीं:
- डेड सी क्रिएचर: कुछ लोगों को लगा कि ये कोई मरी हुई दुर्लभ मछली हो सकती है.
- शिप का फिगरहेड: कुछ ने कहा कि ये किसी जहाज़ का नक्काशीदार हिस्सा हो सकता है, जैसे पुराने जहाज़ों पर जलपरियों की आकृति होती थी.
- एलियन बॉडी? सबसे अजीब थ्योरी ये थी कि ये किसी दूसरे ग्रह से आया कोई जीव हो सकता है!
वैसे ये पहली बार नहीं है, जब समंदर ने अपने अंदर छुपे किसी राज़ से पर्दा उठाया हो! पिछले साल भी यूके के एक बीच पर एक रहस्यमयी विशाल समुद्री जीव मिला था, जिसे लोग 'ब्लडसकर सी बीस्ट' कह रहे थे. उसकी शक्ल इतनी डरावनी थी कि लोगों को 'Dune' फिल्म के सैंडवॉर्म की याद आ गई थी! तो ये थी Margate बीच की रहस्यमयी कहानी! ये जीव क्या था, ये अभी तक रहस्य बना हुआ है... लेकिन इतना जरूर है कि समंदर की गहराइयों में अब भी कई अनसुलझे राज़ छिपे हुए हैं! और कौन जाने, कल कोई और नया रहस्य सामने आ जाए!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं