क्वांतस विमान 'इमरजेंसी' संदेश देने के बाद सिडनी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया है. 'इंजन फेलियर की रिपोर्ट' के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया था. सिडनी हवाईअड्डे पर क्वांतस विमान के लिए 'आपात स्थिति' को लेकर एम्बुलेंस भी तैयार किए गए थे. प्रवक्ता के हवाले से समाचार एजेंसी AFP ने ये रिपोर्ट की थी.
एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान न्यूज़ीलैंड से 100 से अधिक यात्रियों को लेकर आ रहा था. सिडनी हवाईअड्डे पर क्वांतस विमान के इमरजेंसी कॉल के बाद एम्बुलेंस सेवाओं को तैयार किया गया था.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
एंबुलेंस सेवा की प्रवक्ता ने ऑकलैंड से उड़ान भरने वाली QF144 को लेकर कहा कि, "पैरामेडिक्स को बुलाया गया था." वहीं ऑस्ट्रेलिया के चैनल नाइन टेलीविजन न्यूज ने कहा कि 'इंजन में खराबी की खबरें' थी.
बोइंग 737-800 दो इंजन वाला विमान है और सिर्फ एक इंजन के साथ सुरक्षित रूप से उतरने में सक्षम है.
ऑस्ट्रेलियाई सरकार के उड्डयन नियामक के अनुसार, एक मेडे कॉल संकेत देता है कि एक विमान गंभीर खतरे में है और तत्काल सहायता की आवश्यकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं