विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2021

काहिरा में इमारत ढहने से 18 लोगों की मौत, 24 घायल

काहिरा शासन के प्रशासनिक प्रमुख खालिद अब्दुल-अल ने बताया कि बचावकर्मी अल-सलाम में इमारत के मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने एक बयान में बताया कि इस हादसे में 24 अन्य घायल हो गये, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

काहिरा में इमारत ढहने से 18 लोगों की मौत, 24 घायल
अपार्टमेंट की इमारत ढहने से 18 लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 24 अन्य घायल हो गये
काहिरा:

मिस्र की राजधानी काहिरा में शनिवार तड़के नौ मंजिला एक अपार्टमेंट की इमारत ढहने से 18 लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 24 अन्य घायल हो गये. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. काहिरा शासन के प्रशासनिक प्रमुख खालिद अब्दुल-अल ने बताया कि बचावकर्मी अल-सलाम में इमारत के मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने एक बयान में बताया कि इस हादसे में 24 अन्य घायल हो गये, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया है. कर्मचारी मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करते देखे गए. अब्दुल-अल ने बताया कि इमारत ढहने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है. गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में देशभर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा है. सरकार ने कई मामलों में इमारतों को ढहाने की कार्रवाई भी शुरू की है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egypt, Building Collapsed In Cairo, Cairo Building Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com