विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2017

अफगानिस्तान के बैंक में विस्फोट व गोलीबारी, 15 मरे

आधिकारिक प्रवक्ता उमर जवाक ने बताया, "लश्कर गाह शहर में दोपहर को काबुल बैंक की शाखा पर गोलीबारी हुई और एक आत्मघाती हमलावर ने कार में विस्फोट कर दिया."

अफगानिस्तान के बैंक में विस्फोट व गोलीबारी, 15 मरे
हमले में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. ( फाइल फोटो)
  • काबुल बैंक में विस्फोट
  • हेलमंड प्रांत की घटना
  • 15 लोग मारे गए
नई दिल्ली:

अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में स्थित एक बैंक में गुरुवार को हुए विस्फोट और गोलीबारी में 15 अफगानिस्तानी मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए.  आधिकारिक प्रवक्ता उमर जवाक ने बताया, "लश्कर गाह शहर में दोपहर को काबुल बैंक की शाखा पर गोलीबारी हुई और एक आत्मघाती हमलावर ने कार में विस्फोट कर दिया." हमले के दौरान कई नागरिक और सुरक्षाकर्मी इमारत में प्रवेश का इंतजार कर रहे थे. प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हमले में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan, Terror Strike, Kabul Bank, Terrorism In Afghanistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com