विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2016

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन में 10 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन में 10 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
जकार्ता: इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन में दस लोगों की मौत हो गई है तथा जावा द्वीप पर अभी भी लापता तीन लोगों की तलाश की जा रही है. राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुगरोहो ने एक बयान में बताया कि आज तड़के पश्चिमी जावा के गरूत में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक से बाढ़ आ गई.

उन्होंने बताया कि गरूत में स्थानीय आपदा एजेंसी से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक नदी के तटों को पार कर जाने के कारण ‘8 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है. उन्होंने बताया कि जिले में 30 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है. पानी बढ़ने के कारण सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा.

आपदा के कारण बेघर हुए लोगों की सहायता के लिए आपातकालीन आश्रय स्थल और अस्थायी रसोई की व्यवस्था की गई है. पश्चिमी जावा में दूसरी जगहों पर भारी बारिश हुई है, जिसके कारण सुमेदांग क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और मलबे के नीचे दब जाने के कारण दो अन्य लोगों के मारे जाने की आशंका है. सुतोपो ने बताया, उनकी लगातार तलाश जारी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडोनेशिया, इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन, Indonesia, Flood In Indonesia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com