विज्ञापन

सुंदरगढ़ में हैवानियत: 5 साल की बच्ची से रेप, बिस्किट का लालच देकर ले गया था 57 साल का आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के किंजिरकेला इलाके से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है. यहाँ एक 57 वर्षीय व्यक्ति, सत्यवान सिंह ने 5 साल की मासूम बच्ची को बिस्किट का लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाया.

सुंदरगढ़ में हैवानियत: 5 साल की बच्ची से रेप, बिस्किट का लालच देकर ले गया था 57 साल का आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. किंजिरकेला इलाके में 57 साल के एक व्यक्ति ने 5 साल की मासूम बच्ची को बिस्किट का लालच देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी सत्यवान सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. मामले की जांच जारी है.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक घटना उस समय की है जब पीड़ित बच्ची अपने घर पर अकेली थी. उसके माता-पिता शहद के फूल यानी महुआ बीनने के लिए जंगल गए थे. गांव में ही रहने वाले 57 साल के आरोपी सत्यवान सिंह को इसकी जानकारी थी. 

आरोप है कि सत्यवान बच्ची के घर के पास पहुंचा और बिस्किट खिलाने का लालच दिया. मासूम बच्ची उसकी बातों में आ गई. आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. दर्द से कराहने और रोने पर आरोपी घबरा गया और बच्ची को छोड़ दिया.

खुलासा और गांव में बैठक

कुछ घंटों बाद जब माता-पिता महुआ लेकर घर लौटे तो बच्ची सहमी हुई थी. मां के पूछने पर 5 साल की बच्ची ने रोते हुए पूरी आपबीती बता दी. इसके बाद परिवार ने तुरंत गांव के सरपंच, वार्ड मेंबर और अन्य बड़े-बुजुर्गों को बुलाया. 

गांव में पंचायत बिठाई गई. आरोपी को भी बुलाया गया. घंटों चली बैठक में मामला सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. इसके बाद पीड़िता की मां ने हिम्मत दिखाते हुए किंजिरकेला थाने में जाकर लिखित शिकायत दी.

पुलिस कार्रवाई और कानूनी धाराएं

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने आरोपी सत्यवान सिंह को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 AB और POCSO एक्ट की धारा 5(m)/6 के तहत केस दर्ज किया गया है. 

POCSO एक्ट के तहत 12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप पर कम से कम 20 साल की सजा या आजीवन कारावास और मृत्युदंड तक का प्रावधान है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

बच्ची की हालत और मेडिकल

घटना के बाद बच्ची को तुरंत मेडिकल जांच के लिए सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. फिलहाल बच्ची सदमे में है. जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचित कर दिया गया है. बच्ची की काउंसलिंग कराई जा रही है.

पुलिस का NDTV को बयान

NDTV से बात करते हुए निर्मल महापात्रा (SDPO, सुंदरगढ़) ने कहा कि घटना 15 अप्रैल की है, हमें शिकायत मिलने के बाद, शिकायत के आधार पर हमने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिर हमने पीड़ित और आरोपी दोनों की मेडिकल फॉर्मैलिटीज़ कीं. आज हमने आरोपी को POCSO ACT के तहत कोर्ट में भेज दिया.

गांव में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद से किंजिरकेला गांव में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग पूछ रहे हैं कि जब माता-पिता काम पर जाते हैं तो बच्चों को किसके भरोसे छोड़ा जाए. 

हिंदू और क्रिश्चियन के बीच अटका अंतिम संस्कार, मौत के 48 घंटे बाद भी घर में पड़ा शव, क्या है विवाद?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com