- रुद्रपुर में स्थानीय लोगों ने एक दूधिया पर दूध में थूकने और गलत नाम बताने का आरोप लगाया है
- घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें दूधिया दूध के डिब्बे को मुंह के पास ले जाता दिख रहा है
- स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं दूधिया ने अपना नाम प्रेम बताया, जबकि उसका नाम मोहम्मद शाहिद है
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक दूधिया पर थूक वाला दूध बचेने का आरोप लगा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूधिया ने उनको अपना गलत नाम बताकर गुमराह किया. बता दें कि इस घटना का एक वीडियो सामने आया है,जिसमें बाइक पर दूध की टंकियां ले जा रहा शख्स दूध का डिब्बा खोलकर उसे मुंह के पास दे जाते दिखाई दे रहा है. उनकी ये हरकत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
शाहिद पर दूध में थूकने का आरोप
लोगों को जैसे ही उसकी इस हरकत के बारे में पता चला उन्होंने दूधिया को पकड़ा और उसका नाम पूछा. लेकिन वह अपना नाम बताने को तैयार नहीं था. काफी पूछने के बाद उसने अपना नाम मोहम्मद शाहिद बताया. जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उसने अपना नाम प्रेम बताया था. लोगों का आरोप है कि वह दूध में थूक रहा था. हालांकि कई लोग कह रहे हैं कि वह दूध को सूंघ रहा था.उन्होंने दूधिया को घेर लिया. हालांकि वह रोते हुए कह रहा कि मैं दूध में थूक क्यों मिलाऊंगा.

ये मामले पुलिस तक पहुंच गया है. पुलिस ने दूधिया को हिरासत में लेकर सामने आए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने जांच के बाद सच्चाई सामने आने की बात कही है.
'मैंने उसे खुद दूध में थूकते देखा'
दरअसल दूध खरीदने वाली एक महिला ने दावा किया कि उसने दूधिया को अपनी आंखों से दूध के डिब्बे में थूकते हुए देखा. उसके इस दावे के बाद लोगों ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाई और उसको चेक किया. फुटेज में दिखाई दिया कि दूधिया ने हर दिन की तरह आया और बाइक खड़ी कर दूध छोटे बर्तन में निकाला. दूध वाली कैन को वह अपने मुंह के पास ले जाता दिखाई दिया. इसके बाद वह वहां से चला गया. यह मामला रुद्रपुर के रविंद्र नगर का है.

हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को बुलाया
ये देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने दूधिया को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनको तो दूधिया पर पहले से ही शक था. उन्होंने घटना की जानकारी हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को दी. हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ की लेकिन वह आरोपों से मुकर गया. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को चौकी ले गई.
दूधिया साहिद पर झूठा नाम बताने का आरोप
गुस्साए लोगों ने उससे कहा कि अगर वह सच बोल रहा है कि कुछ भी दूध में नहीं मलाया तो वह इस दूध को खुद पीकर दिखाए. आरोपी दूधिया से कैन से दूध निकालकर पी लिया. इसके बाद भी लोगों का गु्स्सा शांत नहीं हुआ.उन्होंने उसकी बाइक के कागज की चेक किए, जिसमें उसका नाम प्रेम की जगह मोहम्मद साहिल लिखा था. झूठा नाम बताने की बात को लेकर हंगामा और बढ़ गया. पुलिस हर एक आरोप की जांच कर रही है,ताकि सच्चाई सामने आ सके. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक वे किसी नतीजे तक न पहुंचें औ अफवाहों से बचें. जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा.
ये भी पढे़ं-दिल्ली की मॉडल मुस्कान मर्डर केस का CCTV वीडियो आया सामने, तेजी से भागते दिख रहा जिम ट्रेनर इमरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं