विज्ञापन

जुबिन नौटियाल के पिता उत्तराखंड की इस सीट लड़ सकते हैं चुनाव, क्या इस बार पहुंचेंगे विधानसभा?

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. माना जा रहा है कि वह 2027 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे.

जुबिन नौटियाल के पिता उत्तराखंड की इस सीट लड़ सकते हैं चुनाव, क्या इस बार पहुंचेंगे विधानसभा?
जुबिन नौटियाल के पिता उत्तराखंड की इस सीट लड़ सकते हैं चुनाव (फोटो सोर्स: कांग्रेस सोशल मीडिया)
  • उत्तराखंड में जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल के पिता कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
  • राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह 2027 का उत्तराखंड चुनाव कांग्रेस से लड़ सकते हैं.
  • उत्तराखंड की 2 सीटों से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा अभी से तेज हो गई है.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल का खेल शुरू हो गया है. फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हो गए. माना जा रहा है कि पार्टी उन्हे आगामी विधानसभा चुनाव में मौका दे सकती है. उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. 2 दिन पहले ही उन्होंने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया था. इससे पहले भी वह कांग्रेस में रह चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें उत्तराखंड 2027 विधानसभा चुनाव में मौका दे सकती है. 

चकराता या विकासनगर से लड़ सकते हैं चुनाव 

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह उत्तराखंड की चकराता या फिर विकासनगर विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. 2022 में वह चकराता सीट से बीजेपी के टिकट पर इसी सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस के प्रीतम सिंह से हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार उन्हें इस सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा सकते हैं. हालांकि एक चर्चा यह भी है कि पार्टी उन्हें इस बार विकासनगर से लड़ाएगी. रामशरण नौटियाल देहरादून जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं, जौनसार-बावर और चकराता के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में उनका अपना एक मजबूत जनाधार और सामाजिक प्रभाव है. ऐसे में माना जा रहा है कि वह कांग्रेस का मजबूत चेहरा इस सीट से हो सकते हैं. 

कुमारी शैलजा ने किया स्वागत

उनकी नियुक्ति पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा ' यह बहुत खुशी की बात है कि वे कांग्रेस में वापस आए हैं. जो कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखते हैं, उन सबको हमारा न्योता है कि उनको पार्टी में आना चाहिए.रामशरण पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं। ऐसे में चकराता सीट पर उनके आने से कांग्रेस इस पारंपरिक गढ़ को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. 

ये वीडियो भी देखिए. 

उत्तराखंड में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव अहम माना जा रहा है. जुबिन नौटियाल का भले ही राजनीति में सीधा दखल नहीं है, लेकिन उनके पिता के कांग्रेस में जाने से राजनीतिक माहौल जरूर गर्म रहेगा. ऐसे में कांग्रेस का यह दांव अहम माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र से दिल्ली तक गरमाई सियासत, विपक्ष के हमले पर सरकार का भी आया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jubin Nautiyal Father, Uttarakhand Election, Uttarakhand News, Uttarakhand Political News, Uttarakhand Vidhan Sabha Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com