विज्ञापन

असम के काजीरंगा में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 16 लोगों की मौत की आशंका

असम के काजीरंगा के पास तेज रफ्तार ट्रक और छात्रों से भरे ट्रैवलर की भीषण टक्कर में 16 लोगों की मौत की आशंका है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

असम के काजीरंगा में बड़ा हादसा,  ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 16 लोगों की मौत की आशंका
असम के काजीरंंगा में ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर
NDTV
  • असम के काजीरंगा के रोंगाजन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्री वाहन की टक्कर
  • हादसे में घायल कई लोगों को तुरंत पास के कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • दुर्घटना वाली ट्रैवलर बोकाखाट से नागांव की तरफ जा रही थी जिसमें ज्यादातर सवार यात्री छात्र थे

असम के काजीरंगा स्थित रोंगाजन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्री वाहन (ट्रैवलर) की जोरदार टक्कर में कम से कम 16 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

ट्रैवलर में जा रहे थे छात्र

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई ट्रैवलर बोकाखाट से नागांव की तरफ जा रही थी. बताया जा रहा है कि इस वाहन में सवार ज्यादातर यात्री छात्र थे.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसी के अंदर फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं.

घायलों को अस्पताल भेजा गया

हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए पास के कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.

अभी तक प्रशासन की तरफ से मृतकों की संख्या या उनकी पहचान को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों का इलाज अभी जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam News, Assam News Hindi, Assam Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com