- गृहमंत्री अमित शाह ने देहरादून में इस बार 65 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा
- शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार के दौरान उत्तराखंड में विकास और बुनियादी सुविधाओं की कमी थी
- पीएम मोदी सरकार ने सीमावर्ती गांवों को प्राथमिकता देकर विकास योजनाओं और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराईं
गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड में देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्योत्सव' समारोह को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने इस बार 65 पर का नारा दिया. शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साझा. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि उनकी आवाज इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि राहुल गांधी तक पहुंच सके. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान उत्तराखंड में बिल्कुल भी विकास नहीं हुआ.
इस बार 65 विधानसभा सीटें चाहिए-शाह
अमित शाह ने कहा कि 47 नहीं 57 नहीं बल्कि इस बार 65 विधानसभा सीटें चाहिए. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के लोग इस बार भी बीजेपी को आशीर्वाद देंगे, जहां के लोग इस बार फिर बीजेपी सरकार की हैट्रिक लगाएंगे. इस बार भी राज्य में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने लोगों से आवाज को प्रचंड करने को कहा.
प्रकृति व संस्कृति की पुण्य भूमि उत्तराखंड भाजपा सरकार में प्रगति की भूमि भी बन रही है। इस वर्ष उत्तराखंड अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर रहा है। देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्योत्सव' समारोह को संबोधित कर रहा हूँ... https://t.co/lEVAXDAfQT
— Amit Shah (@AmitShah) November 6, 2026
कांग्रेस ने उत्तराखंड में विकास नहीं किया
अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार होता था. उन्होंने उत्तराखंड की बुनियादी सुविधाओं को दूर कर रखा था. सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव कहकर छोड़ रखा था. लेकिन पीएम मोदी की सरकार ने उत्तराखंड को बुनियादी सुविधाएं और सीमावर्ती गांवों को प्रथम गांव कहकर विकास की योजनाएं भी दीं.
ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को दिया करारा जवाब
शाह ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र कुया. उन्होंने कहा कि हमने ऐसा देश बनाया है कि किसी भी मायकेलाल की हिम्मत नहीं है कि भारत को आंख उठा कर देख सके.दुश्मन के घर में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर में हमने दुश्मन को करारा जवाब दिया है.
उत्तराखंड में संगठन की मजबूती पर भी मंथन
'उत्तराखंड राज्योत्सव' समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति की पुण्य भूमि उत्तराखंड बीजेपी सरकार में प्रगति की भूमि भी बन रही है. इस साल उत्तराखंड अपनी स्थापना के 26 साल पूरे कर रहा है. उन्होंने परेड ग्राउंड में उत्तराखंड के स्थापना दिवस समारोह और अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ पार्टी की चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती पर भी मंथन किया.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-'अमीरों की गाड़ियां, किसानों पर दोष मत मढ़िए...' दिल्ली-NCR के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं