उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक 15 साल के नाबालिक ने अपने पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी की है. 15 साल का लड़का अपने पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची को अपने साथ ले गया और पहले उसे अश्लील फिल्म दिखाई और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़के को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड संरक्षण में भेज दिया है. वहीं बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है.
देहरादून में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म
दिल दहलादेने वाली यह घटना सोमवार देर शाम की है. पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक 15 साल के नाबालिक लड़के ने एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और नाबालिक लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के संरक्षण में भेज दिया. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया है.
मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखाकर किया रेप
जानकारी के मुताबिक, आरोपी आरोपी और पीड़ित बच्ची के माता-पिता मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और देहरादून में मजदूरी करते हैं. दोनों के घर भी आसपास ही हैं. आरोप है कि सोमवार देर शाम किशोर ने खेल-खेल में 6 साल की मासूम बच्ची को पहले मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखाई और उसके बाद उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड संरक्षण में भेजा
जब पड़ोस के लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया . साथ ही घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले बच्चे को अस्पताल पहुंचाया और उसके बाद लड़के को कस्टडी में लेकर किशोर न्याय बोर्ड संरक्षण में भेज दिया. मामले में पटेल नगर सीओ अंकित कंडारी का कहना है कि कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं