विज्ञापन

गिनती में चूक, हेराफेरी, सुरक्षा में खामी....बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में 5 महीने बाद आई 300 पन्नों की SIT रिपोर्ट में क्या-क्या?

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में 2 जुलाई को चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद इस मामले में राज्य सरकार ने एसआईटी की जांच का गठन किया था. एसआईटी ने करीब 5 महीने जांच की और अपनी 300 पन्नों की रिपोर्ट शासन को सौंपी है.

गिनती में चूक, हेराफेरी, सुरक्षा में खामी....बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में 5 महीने बाद आई 300 पन्नों की SIT रिपोर्ट में क्या-क्या?
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर SIR रिपोर्ट.
NDTV ग्राफिक इमेज
  • उत्तराखंड के बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 5 महीने बाद 300 पन्नों की रिपोर्ट सरकार को सौंपी
  • रिपोर्ट में चढ़ावे की गिनती और सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियों का जिक्र किया गया है
  • एसआईटी ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर जैसे हाईटेक सुरक्षा उपकरण लगाने की सिफारिश की है

उत्तराखंड के चारधामों में शामिल भगवान बद्रीनाथ चढ़ावा कांड पर SIT ने 5 महीने बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी है. इसमें उन्होंने बड़े बदलावों का सुझाव दिया है.जानकारी के मुताबिक, करीब 300 पन्नों की रिपोर्ट एसआईटी ने बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के मामले में सबमिट की है. इस रिपोर्ट में भगवान को चढ़ने वाले चढ़ावे की गिनती में कई तरह की चूक का जिक्र किया गया है. यह कहा गया है कि भगवान को मिलने वाले चढ़ावे की सुरक्षा और उसकी निगरानी में कई तरह की व्यवस्थाएं में खामियां पाई गई है. जिसमें सूत्रों के मुताबिक बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति की खामियों की बात भी मिलने की बात कही गई है.

चढ़ावा चोरी पर SIT की रिपोर्ट में क्या-क्या?

 बद्रीनाथ धाम में चढ़ने वाले चढ़ावे और मिलने वाले दान को लेकर एक पुख्ता व्यवस्था बनानी भी एसआईटी रिपोर्ट में कही गई है. इसके अलावा चढ़वे की गिनती को लेकर भी मजबूत व्यवस्था बनाने की बात कही है.यह भी जानकारी मिली है कि चढ़ावे की गिनती में भी कई तरह की खामियां पाई गई.

एसआईटी ने सरकार को सौंपी 300 पन्नों की रिपोर्ट

दरअसल उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में 2 जुलाई को चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद इस मामले में राज्य सरकार ने एसआईटी की जांच का गठन किया था. एसआईटी ने करीब 5 महीने जांच की और अपनी 300 पन्नों की रिपोर्ट शासन को सौंपी है. हालांकि, रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है लेकिन जो जानकारियां मिली हैं, उसमें मंदिर प्रबंधन समिति की कमियों की बात कहते हुए पूरी व्यवस्था को मजबूत और सुधारने की बात की गई है. इसके अलावा परिसरों को हाईटेक बनाने की बात कही गई है, जिसमें सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर लगाने की बात शामिल है ताकि मंदिर में चढ़ावा और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की सुरक्षा और निगरानी की जा सके.

बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी का जिक्र

रिपोर्ट में हा गया है कि बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के एक्ट में यह लिखा गया है कि जो भी चढ़ावा या दान मंदिर में आता है वह देवता का होता है. बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति सिर्फ केयरटेकर के रूप में उसे चढ़ावा या दान और मंदिर की व्यवस्थाओं को देखते हैं.जानकारी के मुताबिक, यह भी सूत्रों से पता चला है कि मंदिर में चढ़ावे में हेरा फेरी लंबे समय से नहीं बल्कि कुछ समय से ही हो रही थी.

बड़े मंदिरों की तरह व्यवस्था का जिक्र

एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि भारत के कई बड़े मंदिर में किस तरह की व्यवस्थाएं हैं. 14 बड़े मंदिरों के प्रबंधन, सुरक्षा और निगरानी के इंतजामों की बात कही गई है. यह भी कहा गया है कि इन मंदिरों में जिस तरह की व्यवस्थाएं है वैसे ही सरकार को उत्तराखंड के इन मंदिरों की व्यवस्थाओं को भी मजबूत करना चाहिए.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, फरार कर्मी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badrinath News, Uttarakhand News, Badrinath Donation Row, Badrinath Donation Theft Case, Badrinath Donation Fund Misappropriation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com