विज्ञापन

हरिद्वार में बसेगा नया शहर, सिडकुल-बहादराबाद-रानीपुर को बड़ा फायदा, उत्तराखंड में रहने का सपना होगा पूरा

Haridwar Bansowali Township: हरिद्वार में 89 एकड़ में नई सिटी बनने वाली है, जिससे धर्मनगरी में रहने वालों के लिए यह प्रोजेक्ट बड़ा मौका है. जिससे हरिद्वार शहर में बसने का सपना भी पूरा होने वाला है.

हरिद्वार में बसेगा नया शहर, सिडकुल-बहादराबाद-रानीपुर को बड़ा फायदा, उत्तराखंड में रहने का सपना होगा पूरा
Haridwar New Township: हरिद्वार में बन रहा नया टाउनशिप (फोटो:NDTV ग्राफिक्स)
  • हरिद्वार के बांसोवाली में नई टाउनशिप विकसित की जाएगी, जिसमें आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र शामिल होंगे.
  • टाउनशिप में फ्लैट, सीनियर सिटीजनों के लिए विशेष आवास, अस्पताल, स्कूल और व्यावसायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
  • जमीन 90 साल की लीज पर निजी विकासकर्ता को दी जाएगी, जिसे बेचना संभव नहीं होगा.

हरिद्वार में रहने का आपका सपना अब पूरा होने वाला है, क्योंकि हरिद्वार के बांसोवाली में नई टाउनशिप बनने जा रही है, जिसमें जगह और फ्लेट लेने का बड़ा मौका रहेगा. जिसकी हरिद्वार के रानीपुर, बहादराबाद और सिडकुल तक सीधी कनेक्टिविटी होने वाली है. इस टाउनशिप में बड़ी इमारतों के टावरों के साथ-साथ विला और व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ-साथ अस्पताल और स्कूल जैसी सुविधाएं भी मिलेगी. खास बात यह भी है कि यह जमीन बेची नहीं जा सकेगी, बल्कि इसे 90 साल की लंबी लीज पर निजी विकासकर्ता को दिया जाएगा. ऐसे में उत्तराखंड में रहने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह अच्छी खबर है. 

हरिद्वार में 89 एकड़ में बनेगी यह टाउनशिप 

यह पूरी टाउनशिप हरिद्वार के बांसोवाली में कुल 89 एकड़ में बनाई जाएगी. यह टाउनशिप सिर्फ फ्लैटों की कॉलोनी नहीं होगी, बल्कि एक पूरा शहर जैसा बसाया जाएगा, जिसमें रहना, खरीदारी, पढ़ाई, इलाज और मनोरंजन सब कुछ एक ही जगह मिलेगा. कुल 89 एकड़ जमीन का बंटवारा अलग-अलग तरह से किया गया है. आवासीय क्षेत्र कुल 64.88 एकड़ का होगा, इसमें ग्रुप हाउसिंग टावर, उच्च और मध्यम आय वर्ग के लिए आवास, सर्विस अपार्टमेंट, सीनियर सिटीजनों के लिए विशेष आवास, हाउसिंग विला और पेंटहाउस बनेगा. जिससे हर आदमी को उसकी जरूरत के हिसाब से घर मिलेगा. व्यावसायिक क्षेत्र और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए अलग 23 एकड़ की जमीन रखी जाएगी. 

हरिद्वार के इन इलाकों को फायदा

  • बांसोवाली
  • सिडकुल
  • ज्वालापुर
  • रानीपुर
  • बहादराबाद
  • हरिद्वार शहर 
  • राजाजी नेशनल पार्क

हरिद्वार शहर का विस्तार

हरिद्वार में सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी और दूसरे राज्यों से आए लोग यहां रह रहे हैं, फैक्ट्रियों में काम करने वाले अधिकारियों से लेकर मजदूरों तक, सबको घर चाहिए, इसके अलावा शहर के पुराने आवासीय क्षेत्रों में ज्यादा दवाब है, जहां ज्वालापुर, हर की पौड़ी क्षेत्र, कनखल, रानीपुर में जगह कम हो रही है और कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में नियोजित तरीके से नया आवासीय क्षेत्र विकसित होने से लोगों को एक अतिरिक्त और व्यवस्थित विकल्प मिलेगा. जबकि बड़ी संख्या में बाहर से आकर लोगों ने हरिद्वार में रहना शुरू किया है, उन्हें भी यहां एक विकल्प मिलेगा. 

यह टाउनशिप हरिद्वार को सिर्फ एक धार्मिक और औद्योगिक शहर से आगे ले जाकर एक आधुनिक आवासीय शहर की तरफ ले जाएगी. जिससे हरिद्वार में रहने या घर खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह टाउनशिप अच्छा मौका है.

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद में नया इंदिरापुरम बसाने की तैयारी, नोएडा से नजदीक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे किनारे कनावनी गांव में खूबसूरत टाउनशिप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haridwar News, Haridwar News In Hindi, Uttarakhand News, New City, Township
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com