- बंगाल के गाईघाटा में 17 साल की नाबालिग से रेप और हत्या के मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया
- आरोपी जांच के दौरान पुलिस अधिकारी से सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर रहा था
- नाबालिग लड़की 24 अक्टूबर को परिवार के साथ कार्यक्रम में गई थी, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी
बंगाल के गाईघाटा में 17 साल की नाबालिग से रेप और मर्डर केस का मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास एक एनकाउंटर में मारा गया है. ये मुठभेड़ मंगलवार तड़के उस समय हुई जब आरोपी ने पुलिस अधिकारी से उसकी सर्विस रिवॉल्वर छीनी. दरअसल पुलिस आरोपी प्रह्लाद दास के साथ मामले की दोबारा जांच कर रही थी. उसी दौरान आरोपी ने एक पुलिस अधिकारी से उनकी सर्विस रिवॉल्वर छीन ली. पुलिस सूत्रों के मुताबिक,रिवॉल्वर छीनते ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद अधिकारियों ने अपनी सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की.
आरोपी गोली लगने से घायल हो गया. उसे बोंगांव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि बंगाल में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद से, रेप और मर्डर केस में एनकाउंटर का यह दूसरा मामला है.

क्या है पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गाईघाटा में 24 अक्टूबर को एक 17 साल की छात्रा अपने परिवार के साथ रात को कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. फोन बजने पर वह समारोह स्थल से बाहर निकल गई. रास्ते में उसकी मामी ने उसे देखा तो वापस जाने को कहा. लड़की ने कहा कि वह अपनी फ्रेंड के साथ है और थोड़ी देर में वापस जाएगी. इसके बाद वह लौटी ही नहीं. परिवार रातभर उसे चलाश करता रहा. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.
पड़ोसी के घर के बाथरूम के पास मिला था लड़की का शव
अगले दिन रविवार सुबह नाबालिग का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ोसी के घर के बाथरूम के पास बरामद किया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तुरंत एक्शन लेते हुए उसके एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. नाबालिग के परिजनों ने उसके साथ पहले दुष्कर्म और फिर बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया था. नाबालिग के परिजनों ने उसके साथ पहले दुष्कर्म और फिर बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया था.
दूर के रिश्तेदार और पड़ोसी पर हत्या का आरोप
इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रह्लाद दास को इस मामले में गिरफ्तार किया था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी की लड़की की मां से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी, जिससे वह अपने अंदर रंजिश पाले हुए था. इसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया.अब मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-बंगाल रेप केस मुख्य आरोपी की मौत पर बोली मां,'मेरे बेटे को किए की सजा मिली'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं