विज्ञापन
This Article is From May 28, 2022

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक और महिला की गला रेतकर हत्या

पुलिस ने बताया कि युवक और महिला के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे और इसकी जानकारी होने पर पति, देवर और ससुर ने कथित रूप से इस वारदात को अंजाम दिया

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक और महिला की गला रेतकर हत्या
प्रतीकात्मक फोटो.
आगरा:

उत्तर प्रदेश के आगरा के एत्माद्दौला थाने के सुशीलनगर में शुक्रवार को एक युवक और महिला की बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि युवक और महिला के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे और इसकी जानकारी होने पर पति, देवर और ससुर ने कथित रूप से इस वारदात को अंजाम दिया.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पत्नी के शव के पास पति रोने लगा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया, इसके बाद ससुर और देवर खुद ही थाने पहुंच गए. उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

पुलिस ने बताय कि मरने वाले की पहचान शिवम और पूजा के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

इस बीच पुलिस ने बताया कि जगनेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात भूरो देवी (30) नामक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Youth And Woman Murdered, Slitting Throats, Agra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com