- महिलाओं को 40 हजार रुपये की मदद के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना की शुरुआत का वादा
- अखिलेश ने कामकाजी महिलाओं को हफ्ते में 2 दिन छुट्टी, फ्री लैपटॉप, नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण की भी घोषणा की
- योगी सरकार ने एक दिन पहले ही बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त बस यात्रा का ऐलान किया है
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम के करीब सात महीने पहले महिलाओं के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने महिलाओं के कल्याण से जुड़े ऐलान करते हुए कहा कि हम गरीब महिलाओं को 40 हजार रुपये की मदद देंगे. इसे हर साल और आगे बढ़ाया जाएगा. इसे स्त्री सम्मान समृद्धि योजना नाम दिया गया है. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक दिन पहले ही कैबिनेट मीटिंग में छात्रों को 25 लाख फ्री लैपटॉप के साथ 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए अहिल्याबाई योजना का ऐलान किया था. इन बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दिया गया है.
स्त्री सम्मान समृद्धि योजना क्या है
डिंपल यादव ने कहा, सपा स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू करने जा रही है. इसके तहत मोबाइल, लैपटॉप, पैसा, पाठशाला, प्रशिक्षण के जरिये नारी सशक्तीकरण का काम किया जाएगा. हम महिलाओं को 40 हजार की मदद से शुरुआत करेंगे. इसमें हर साल बढ़ोतरी की जाएगी. पीडीए का ए का मतलब आधी आबादी है. महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा.
योगी सरकार के ऐलान
60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा
12वीं पास 25 लाख छात्राओं को फ्री लैपटॉप का ऐलान
50 हजार लड़कियों को फ्री स्कूटी देने की रानी लक्ष्मीबाई योजना
VIDEO | During an event on party's Stree Samman Samriddhi Yojana, which is a poll promise, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) says, "Today when we are talking about the scheme, those who spoke, I want to thank them... Earlier as well, during Samajwadi Party… pic.twitter.com/HBTiXSqOsH
— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2026
फ्री लैपटॉप, स्कूल फीस माफ
सपा सरकार आने पर 12वीं पास करने वाली हर छात्रा को फ्री लैपटॉप, सरकारी स्कूल में पूरी फीस माफ और प्राइवेट में आधी फीस देनी होगी. प्रति माह कम से कम दो दिन आकस्मिक अवकाश देने की व्यवस्था की जाएगी. हर तहसील में एक पीजी कॉलेज और हर जिले में एक विश्वविद्यालय बनाया जाएगा. पूरे प्रदेश में महिलाओं को फ्री बस यात्रा दी जाएगी. हर विधवा और बेसहारा महिला को पक्का सरकारी घर दिया जाएगा. हर निराश्रित महिला के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी सरकार लेगी. बंद किए गए 26 हजार से ज्यादा स्कूल दोबारा खोले जाएंगे. महिला अपराधों से जुड़े मुकदमों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का भी वादा किया गया है.
अखिलेश यादव ने किया 1090 हेल्पलाइन का जिक्र
अखिलेश यादव ने कहा, आज जब हम इस योजना के बारे में बात कर रहे हैं तो मैं उन सभी का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं. समाजवादी पार्टी की सरकार के समय शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए थे. जापान का एक प्रतिनिधिमंडल आया था तो उसी 1090 सेवा का इस्तेमाल किया गया. योगी सरकार अब दिखा रही है कि वह महिलाओं के लिए क्या कर रही है. स्त्री सम्मान समृद्धि योजना सपा के घोषणापत्र का हिस्सा होगी. समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. आधी आबादी की आजादी का संकल्प है, जिसके तहत हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे.
'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना के शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में...https://t.co/V1JuyxMz5r
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 26, 2026
यूपी में कितनी महिला आबादी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतदाता सूची के अनुसार, प्रदेश में लगभग 6.98 करोड़ महिला वोटर थीं. जबकि कुल मतदाता लगभग 15 करोड़ के आसपास हैं. 2022 में उत्तर प्रदेश की कुल अनुमानित जनसंख्या लगभग 23 से 24 करोड़ के बीच थी.
ये भी पढ़ें - यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा, अभी सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर सफर, फिर स्मार्ट कार्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं