विज्ञापन

स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा, वरना बैरिकेडिंग तोड़ देते... धरने पर बैठे अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को घेरा

संसद मार्ग पर सड़क पर धरने पर बैठे अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग संघर्ष और पसीने से कभी नहीं डरते, बीजेपी के लोग डर जाते हैं, इसीलिए बैरिकेडिंग लगाई गई है.

धरने पर बैठे अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर बोला हमला.
  • दिल्ली विपक्षी सांसद SIR के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाल रहे हैं
  • पुलिस ने संसद मार्ग पर विपक्षी नेताओं को रोक दिया और राहुल गांधी, प्रियंका सहित नेता धरने पर बैठ गए थे
  • अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह निष्पक्ष नहीं है और चुनाव परिणाम प्रभावित कर रहा है
नई दिल्ली:

दिल्ली में आज SIR के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के दफ्तर तक विरोध मार्च के लिए निकले हैं. संसद मार्ग पर ही सभी को पुलिस ने रोक दिया है. राहुल-प्रियंका, अखिलेश समेत तमाम बड़ नेता जमीन पर ही धरने पर बैठ गए हैं. इस दौरान अखिलेश यादव ने एनडीटीवी से खास बातचीत में चुनाव आयोग को जमकर घेरा. धरने पर बैठे अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में आम जनता को बहुत भरोसा है. उनको लगता है कि चुनाव आयोग न्याय देगा और निष्पक्ष होगा. लेकिन यहां देखा गया है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है.यूपी के सुल्तानपुर के नंदलाल निषाद के नकली दस्तखत करके वोट डाला जा रहा था और फॉर्म 7 भरवाया जा रहा था.

चुनाव आयोग पर अखिलेश का हमला

चुनाव आयोग पर हमलावर अखिलेश ने कहा कि इन लोगों ने पूरे बंगाल का चुनाव लूट लिया.ऐसा लग रहा है कि चुनाव आयोग और बीजेपी दफ्तर एक ही तरह से काम कर रहा है.उन्होंने कहा कि पीडीए के लोग मिलकर संविधान को बचाएंगे. सर्वोच्च अदालत ने फॉर्म-6 को लेकर कहा है कि उनकी तरह से इस तरह का कोई ऑब्जर्वेशन नहीं था. अखिलेश यादव से जब आगे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा वरना हम लोग बैरिकेड तोड़कर आगे निकल जाते.

PTI फोटो

PTI फोटो

कांग्रेस और सीट बंटवारे पर क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश यादव ने कहा कि आज के बाद हम लोग सिर्फ वोटर लिस्ट में अपना वोट ठीक करेंगे.चुनाव से पहले बीजेपी घबराई हुई है इसीलिए चुनाव से पहले एक और रिवीजन यूपी में करने जा रही है.सपा नेता ने कहा कि हमारी निगाहें 403 सीटों पर है. पीडीए की लड़ाई और मजबूत होगी. सीट बंटवारे पर अखिलेश ने कहा कि सभी सीटें बंट चुकी हैं. गठबंधन के लोगों का मानना है कि यूपी से बीजेपी को हटाओ. कांग्रेस से नाराजगी के सवाल को उन्होंने टाल दिया और कहा कि पीडीए की लड़ाई हम और मजबूत करेंगे.

हमारी नजर अब 3 पर नहीं 403 पर है

राज्यसभा उपचुनाव में तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने पर ओपी राजभर के तंज पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को उनके फैसले से चैन में चैन आ गया.उन्होंने कहा कि हमारी नगाह तीन पर नहीं अब 403 पर है. जनता जितना साथ देगी उतना आगे बढ़ेगे. जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस को कितनी सीटें देंगे तो उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेस के मित्र यहीं बैठे हैं उनसे पूछ लो. उन्होंने एनडीटीवी के माइक पर कहा कि डी इसमें भी है.

ये वीडियो भी देखें-


ये भी पढे़ं-पुलिस ने रोका मार्च तो बैरिकेड पर चढ़ गए राहुल गांधी, हिरासत में ली गईं प्रियंका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oppsition, Akhilesh Yadav, Gyanesh Kumar, INDIA Alliance Protest In Parliament, Akhilesh Yadav Allegation On Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com