विज्ञापन

'ये लोकतंत्र खत्म करने की चाल...' चुनाव आयोग और बीजेपी पर मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश का तीखा वार

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेताओं का संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक निकाले जा रहे मार्च के दौरान अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खरगे चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर बरसे. दोनों ने ही उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

चुनाव आयोग पर बरसे अखिलेश और खरगे.
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने विरोध मार्च को लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बताते हुए कहा कि बीजेपी इसे खत्म करना चाहती है
  • खरगे ने चुनाव आयोग और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग चुनाव चोरी कर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर पूर्व में भी बेईमानी करने और बंगाल के चुनाव लूटने का आरोप लगाया
नई दिल्ली:

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दोनों ही नेता चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर बरसे. दोनों ही नेताओं ने  एनडीटीवी से बातचीत में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को एसआईआर के मुद्दे पर जमकर घेरा. खरगे ने कहा कि ये लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है, तो वहीं अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है. इसके साथ ही दोनों ने क्या कुछ कहा, पढ़ें.

बीजेपी लोकतंत्र खत्म करना चाहती है-खरगे

लोकतंत्र को फिर से बहाल करना और वोट को फिर से बहाल करना हमारा मकसद है. बीजेपी के चुनाव आयोग पर हमला और अराजकता फैलाने वाले आरोप पर खरगे ने कहा कि ये हम नहीं वे लोग कर रहे हैं.  उनके लोगों को पता है कि वहां चोरी हो रही है. वही लोग आपस में लड़ रहे हैं और सच्चाई बाहर आ रही है. ये सब बीजेपी की चाल है कि वे सबकुछ अपने हाथ में लेकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. आगे की रणनीति पर खरगे ने कहा कि हम लड़ने के लिए तैयार हैं, सबकछ तैयार है. उन्होंने कहा कि जब हमारे लोग देश के लिए जान देते हैं तो क्या हम लोग जेल में नहीं जा सकते. 

'ये भगवान का नहीं एडमिनिस्ट्रेशन का मामला है'

वहीं बीजेपी के ज्ञानेश नहीं गणेश जी हैं वाले सवाल पर खरगे ने कहा कि इसमें भगवान का नाम लेना या धर्म का नाम लेना सही नहीं है. ये तो एडमिनिस्ट्रेशन है, हमारी लड़ाई जनता के हकूक के लिए है. सरकार संविधान के तहत चलनी चाहिए.

इन लोगों ने पूरे बंगाल का चुनाव लूट लिया- अखिलेश

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भी चुनाव आयोग पर आरोप लगे हैं, चुनाव आयोग ने 2017, 2019, 2022, 2024 में बेईमानी की और बंगाल में पूरा का पूरा खुला खेल किया, चंडीगढ़ की चाल कौन भूल जाएगा. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पूरे बंगाल का चुनाव लूट लिया.ऐसा लग रहा है कि चुनाव आयोग और बीजेपी दफ्तर एक ही तरह से काम कर रहा है.सपा नेता ने कहा कि पीडीए के लोग मिलकर संविधान को बचाएंगे. सर्वोच्च अदालत ने फॉर्म-6 को लेकर कहा है कि उनकी तरह से इस तरह का कोई ऑब्जर्वेशन नहीं था.

'चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा'

अखिलेश यादव ने एनडीटीवी से खास बातचीत में चुनाव आयोग को जमकर घेरते हुए कहा कि आम जनता को लोकतंत्र में बहुत भरोसा है. उनको लगता है कि चुनाव आयोग न्याय देगा और निष्पक्ष होगा. लेकिन यहां देखने को मिला है कि चुनाव आयोग तो निष्पक्ष होकर काम ही नहीं कर रहा है.यूपी के सुल्तानपुर के नंदलाल निषाद के नकली दस्तखत करके वोट डाला जा रहा था और फॉर्म 7 भरवाया जा रहा था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीडीए मिलकर लड़ेगा.

ये भी पढे़ं-स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा, वरना बैरिकेडिंग तोड़ देते... धरने पर बैठे अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को घेरा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
INDIA Bloc Protest, Akhilesh Yadav, Mallikarjun Kharge, Gyanesh Kumar, Election Commission Protest Today Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com