विज्ञापन

अखिलेश यादव मुझे सर्टिफिकेट देने वाले कौन? मेरी बात राहुल और प्रियंका से: स्वामी प्रसाद मौर्य

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें किसी से "सर्टिफिकेट" लेने की जरूरत नहीं है.

अखिलेश यादव मुझे सर्टिफिकेट देने वाले कौन? मेरी बात राहुल और प्रियंका से: स्वामी प्रसाद मौर्य
  • UP विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने में लगे हैं.
  • विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों के बीच मतभेद की संभावना बनी हुई है.
  • मौर्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक मल्लिकार्जुन खड़गे हैं और अंतिम निर्णय उनका होता है.

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी दल चुनावी रणनीति बनाने और संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. वहीं, विपक्षी गठबंधन INDIA में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी गर्म है कि सीट शेयरिंग को लेकर सहयोगी दलों के बीच मतभेद उभर सकते हैं. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी टकराव भी सुर्खियों में आ गया है. अखिलेश यादव की ओर से दिए गए बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन नहीं है. इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं. अंतिम निर्णय उनका होता है. ये कौन होते हैं हमको सर्टिफिकेट देने के लिए? इनके कोटे की सीटों में मैंने टिकट मांगा ही नहीं. हम कांग्रेस से बात किए हैं. राहुल गांधी से बात की है, हमारी बात प्रियंका गांधी से हुई है. हमारी बात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव से हुई है. इनसे तो कोई बात ही नहीं मैंने की और इतने ही ये लायक होते तो उत्तर प्रदेश में रह के मैं पहले इनसे बात करता.

दिल्ली में हुई स्वामी की इस मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि आरएसएसपी इंडिया अलायन्स में आ सकती है. उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली में इंडिया अलायन्स के प्रोटेस्ट मार्च में भी शामिल होने की घोषणा की था.

इधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जब स्वामी प्रसाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर इसकी संभावनाओं को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद इंडिया अलायन्स का हिस्सा नहीं होंगे. अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही.

ये भी पढ़ें : कहां जाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? अखिलेश यादव ने झाड़ा पल्ला तो कांग्रेस का भी बदला रुख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Swami Prasad Maurya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com