विज्ञापन

India A vs Pakistan A: कब, कहां और कैसे देखें महामुकाबला? जानिए लाइव टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग और मैच टाइमिंग की पूरी जानकारी

एसीसी पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में 22 नवंबर को इंडिया 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. जानिए मैच कब, कहां और कितने बजे मैच शुरू होगा.

India A vs Pakistan A: कब, कहां और कैसे देखें महामुकाबला? जानिए लाइव टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग और मैच टाइमिंग की पूरी जानकारी
इंडिया 'ए' और पाकिस्तान 'ए'
@X

एसीसी पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के आठवें मुकाबले में रविवार (22 नवंबर 2026) को इंडिया 'ए' की भिड़ंत पाकिस्तान 'ए' के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोहा में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पहले दोनों टीमें टूर्नामेंट में एक-एक मैच खेल चुकी हैं. जहां दोनों ही टीमों को अपने पहले मुकाबले में जीत मिली है. 20 नवंबर को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान 'ए' ने संयुक्त अरब अमीरात 'ए' को 61 रनों से हराया था. वहीं भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल 'ए' की टीम को 306 रनों से धोया था. इसी फॉर्म को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट एक्सपर्ट उम्मीद जता रहे हैं कि दोहा में खेला जाने वाला कल का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. मैच से पहले बात करें घर बैठे आप इस मैच का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं? तो जानकारी इस प्रकार है- 

कब और कहां खेला जाएगा इंडिया 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच महा-मुकाबला मुकाबला? 

इंडिया 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच महा-मुकाबला 22 नवंबर को कतर की राजधानी दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

इंडिया 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच कितने बजे शुरू होगा मैच? 

इंडिया 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से लाइव देखने को मिलेगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान आधे घंटे पहले यानी कि दोपहर 3:00 बजे मैदान में आएंगे.

नोट: दोहा के लोकल समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा.

कहां देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?

इंडिया 'ए' और पाकिस्तान 'ए' मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. फैंस अपनी पसंद के अनुसार हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं मोबाइल और लैपटॉप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और उसके वेबसाइट पर देखने को मिलेगी.

एसीसी पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया 'ए' और पाकिस्तान 'ए' की टीम 

इंडिया 'ए': तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे और अरशद खान.

पाकिस्तान 'ए': अब्दुल समद (कप्तान), शाहजैब खान, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा, साद मसूद, शमील हुसैन और फरहान युसूफ. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल, रिजवान, मसूद, इमाम, सैम अयूब जैसे बड़े सितारे PCB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com