विज्ञापन

ऋषभ पंत जैसा 149 सालों में कोई दूसरा विकेटकीपर नहीं, ये 5 रिकॉर्ड वेरी-वेरी स्पेशल हैं

ऋषभ पंत के की वेलिंगटन में तूफानी पारी के बाद अब इस बात पर बहस शुरू की जा सकती है कि 149 साल के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज कौन है. ऋषभ पंत इनमें कहां खड़े हैं क्योंकि ये कारनामे सिर्फ उन्हीं के नाम पर हैं

ऋषभ पंत जैसा 149 सालों में कोई दूसरा विकेटकीपर नहीं,  ये 5 रिकॉर्ड वेरी-वेरी स्पेशल हैं
Rishabh Pant: ऋषभ पंत के आंकड़े और कारनामे उन्हें 149 साल के इतिहास में बहुत ही खास बनाते हैं
source: X

अगर यह कहा जाए कि वेलिंगटन टेस्ट में ऋषभ पंत का रूप एक तरह से 3.0 है, तो एक बार को गलत नहीं ही होगा! अंदाज उनका नैसर्गिक और चिर-परिचित रहा, लेकिन पारी ऐसी है, जिसने उनके कद को ऊंचा किया है.  ऋषभ ने 153 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्कों से 128 रन की पारी खेली, तो टेस्ट इतिहास के 149 साल में वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए. यह बताता है कि ऋषभ पंत किस बला का नाम हैं! बहरहाल, यहां सिर्फ यही नहीं, बल्कि और भी कई बड़े कारनामे हैं, जो 149  साल के इतिहास में कोई दूसरा विकेटकीपर नहीं कर सका. बहरहाल, आप ऋषभ पंत के कुल 5 बड़े कारनामों के बारे में जान लीजिए. और इन्हीं में से  कुछ हैं, जो टेस्ट इतिहास में कोई दूसरा विकेटकीपर नहीं ही कर सका. 

यह भी पढ़ें: जो 149 साल में नहीं हुआ, भारतीय बल्लेबाजों ने वेलिंगटन में कर डाला, 'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' रिकॉर्ड

1. सबसे तेज़ शतक दर (प्रति शतक पारियां

यह एक वेरी-वेरी स्पेशल बात है और ऋषभ पंत की यूएसपी (यूनीक सेलिंग प्वाइंट, खास बात) है.  टेस्ट इतिहास में कम से कम 5 टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपरों में पंत हर 10.1 पारियों में एक शतक लगाते हैं (91 पारियों में 9 शतक). उनका आंकड़ा एडम गिलक्रिस्ट (14.5) और एंडी फ्लावर (17.8) से कहीं बेहतर है.


2. टेस्ट विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक छक्के 

पंत के नाम 108 टेस्ट छक्कों का विश्व रिकॉर्ड है. उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा और गेंदों के लिहाज से सबसे तेज़ 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने. यह पहलू भी ऋषभ पंत की यूएसपी है. विकेटकीपरों में उनके छक्के जड़ने की गति इतिहास में सबसे तेज है. कम से कम सौ छक्कों के पैमाने पर उनका हर छक्का करीब 48वीं गेंद के बाद आया, तो गिलक्रिस्ट ने यही कारनामा करीब हर 68वीं गेंद पर किया. और यह एक और पहलू है, जो उन्हें इतिहास में सबसे अलग विकेटकीपर-बल्लेबाज बनाता है. और अगर वह अगले कुछ सालों में फिलहाल (पहले टेस्ट की पहली पारी तक)  108 छक्कों पर सवार पंत अगर बेन स्टोक्स (138) को पीछे छोड़ देते हैं, तो चौंकाने वाली बात नहीं ही होगी.

3. SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में बड़ा कारनामा

जब बात इन देशों की मुश्किल पिचों पर शतक लगाने की आती है, तो पंत इन देशों में शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर ही नहीं बने,  बल्कि पंत ने इतिहास में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाए हैं. और यह किसी भी विदेशी विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा शतक हैं. 
 

 4. एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक

टेस्ट इतिहास के 149 साल के इतिहास में यह कारनामा ऋषभ पंत के अलावा एंडी फ्लावर ने ही किया है. पंत ने पिछले ही साल इंग्लैंड के खिलाफ 234 और 118 रन की पारी लीड्स टेस्ट में खेली थी.  वहीं, जिंबाब्वे के पूर्व कप्तान ने साल 2001 में हरारे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक ही टेस्ट में 142 और फिर दूसरी पारी में नाबाद 199 रन बनाए थे.

5. एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक कैच और शिकार

 विकेट के पीछे, पंत के नाम एक ही टेस्ट मैच में सर्वाधिक 11 कैच लेने का संयुक्त विश्व रिकॉर्ड है (2018 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ). वैसे विकेटकीपरों में यह कारनामा इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जैक रसेल ने ही किया है. वहीं, बतौर फील्डर एबीडि विलियर्स भी ऐसा कर चुके हैं. चलिए ऋषभ पंत से जुड़ी बाकी खास बातें आप इस टेबल के जरिए जानिए कि पिछले कुछ ही सालों में इस लेफ्टी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने क्या-क्या हासिल कर लिया है. 

                          रिकॉर्ड / पैमाना
ऋषभ पंत
                     पूर्व विकेटकीपर
करियर टेस्ट छक्के (विकेटकीपर)
                                    108
एडम गिलक्रिस्ट (100)
प्रति छक्का गेंदें (100+ छक्के)47.93एडम गिलक्रिस्ट (67.92)
टेस्ट शतक (भारतीय विकेटकीपर)9
                            एमएस धोनी (6)
SENA देशों में शतक (भारतीय WK)7 (सभी 4 देशों में)एमएस धोनी / फारुख इंजीनियर / सैयद किरमानी (0)
एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक1 बार (134 और 118 बनाम ENG)एंडी फ्लावर (1 बार)
एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक कैच
                      11 (संयुक्त रूप से पहला नंबर)
              जैक रसेल / एबी डिविलियर्स (11)
प्रति शतक पारियां (5+ शतक)10.1 (91 पारियों में 9)एडम गिलक्रिस्ट (14.5)
90 के स्कोर पर आउट होना (WK)7 (संयुक्त रूप से पहला नंबर)एलेक स्टीवर्ट (7)


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com