विज्ञापन

पाकिस्तानी मंत्री के दिल्ली दौरे का मीरवाइज उमर फारुक ने किया स्वागत, भारत-पाक में सीधी बातचीत की वकालत की

मीरवाइज उमर फारूक ने SCO फोरम के लिए भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री की का स्वागत किया है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत की वकालत भी की है.

पाकिस्तानी मंत्री के दिल्ली दौरे का मीरवाइज उमर फारुक ने किया स्वागत, भारत-पाक में सीधी बातचीत की वकालत की
SCO फोरम की मीटिंग के लिए पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली दौरे पर आए हैं.
NDTV
  • पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भारत में शंघाई सहयोग संगठन के 3 दिवसीय फोरम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं.
  • मीरवाइज उमर फारूक ने पाक मंत्री की यात्रा का स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच वार्ता की उम्मीद जताई है.
  • फारूक ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच बेहतर संवाद और रिश्तों का कोई भी अवसर सकारात्मक और स्वागत योग्य है.
श्रीनगर:

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) फोरम की बैठक के लिए पाकिस्तान के मंत्री भारत आए हुए हैं. पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत में किसी बैठक में शामिल होने पहुंचा है. पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक की नई दिल्ली यात्रा का कश्मीर के प्रमुख मौलवी और अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने स्वागत किया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुपक्षीय स्तर पर इस बातचीत से दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता का रास्ता खुलेगा.

मालूम हो कि पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच में शामिल होने के लिए शुक्रवार को नयी दिल्ली पहुंचे थे.

दोनों देशों के बीच बातचीत हो, यह हमारी हमेशा की इच्छाः मीरवाइज

पाकिस्तानी मंत्री की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर फारूक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि संपर्क और वार्ता होती है, तो हम हमेशा चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रहनी चाहिए और संबंध बेहतर होने चाहिए. हमारी हमेशा से यही इच्छा रही है.''

भारत-पाकिस्तान के बीच संवाद सकारात्मक घटनाक्रम

पाकिस्तानी मंत्री की दिल्ली यात्रा पर मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर संवाद और अच्छे रिश्तों का कोई भी मौका एक सकारात्मक घटनाक्रम है. हालांकि यह एक बहुपक्षीय मंच है, फिर भी यह अच्छी बात है कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने भारत सरकार का निमंत्रण स्वीकार किया. हमें उम्मीद है कि इस तरह की मुलाकातें द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक अनुकूल माहौल बनाएंगी.

सभी मुद्दों का कोई स्थायी समाधान निकलेः पाक मंत्री

भारत आए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक कहते हैं, "आपके देश में भी कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन अगर आप हमारी तरफ देखें, तो पिछले एक, डेढ़ या दो सालों में हज़ारों लोग शहीद हुए हैं. और हर दिन हमें उनके ताबूत अपने कंधों पर उठाने पड़ते हैं. इसलिए, हम भी चाहते हैं कि इन सभी मुद्दों का कोई स्थायी समाधान निकले. हमारा पड़ोस काफी जटिल है, और पूरे पड़ोस के मुद्दों को सुलझाने की ज़रूरत है. हमारी ज़ोरदार इच्छा है कि हमारे पास मौजूद मंचों (जैसे कि यह मंच) का इस्तेमाल किया जाए. और जैसा कि मैंने आपसे कहा, किसी एक घटना को उठाने या सिर्फ द्विपक्षीय बातचीत करने और फिर एक-दूसरे पर उंगली उठाने के बजाय, यह बेहतर होगा कि हम पूरे क्षेत्र के मुद्दों को गंभीरता और गरिमा के साथ, एक उचित तंत्र और सबूतों के ज़रिए सुलझाएं..."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirwaiz Umar Farooq, Pak Minister, India Pakistan Talk, SCO Meeting, SCO Meeting In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com