- अखिलेश यादव ने भाजपा के राधे-राधे नारे को विदाई का संकेत बताते हुए आगामी चुनाव में हार की भविष्यवाणी की.
- अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार भाजपा सीतापुर में शून्य हो जाएगी और जनता उन्हें चुनाव में हराएगी.
- उन्होंने अग्निवीर योजना को समाप्त करने की बात कही और भाजपा के दबाव में काम करने वाली नौकरशाही की भी आलोचना की.
उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजियों का दौर जारी है. शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉफ्रेंस कर भाजपा के 'राधे-राधे कमल खिला दे' वाले बयान को लेकर करारा तंज कसा है. अखिलेश यादव ने कहा- अब तो नया नारा ढूंढ लिया है राधे-राधे... विदाई में भी लोग राधे-राधे करते है. इस बार यूपी की जनता इनकी शानदार विदाई करने जा रही है. राधे-राधे वाले नारे को लेकर अखिलेश ने कहा कि इसका मतलब यह है कि इन लोगों ने खुद स्वीकार कर लिया है कि इनकी विदाई होने जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार बीजेपी सीतापुर में शून्य होने जा रही है.
अखिलेश यादव ने आगे कहा, "बीजेपी के लोग जानते हैं इस बार जनता उन्हें हरा देगी, जिस दिन तारीख आएगी चुनाव की उसी दिन भारतीय जनता पार्टी हार जाएगी."
"बीजेपी के लोग जानते हैं इस बार जनता उन्हें हरा देगी, जिस दिन तारीख आएगी चुनाव की उसी दिन भारतीय जनता पार्टी हार जाएगी।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी https://t.co/MHfddSAApp
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 21, 2026
राधे-राधे का मतलब विदाईः अखिलेश
लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में अखिलेश यादव ने 3 न की चिंतन शिविर में भाजपा वालों ने क्या नारे बनाए- राधे राधे कमल खिला दें. राधे-राधे का मतलब विदाई है. इनका कमल मुरझा रहा है. उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी बड़ा बयान दिया. अखिलेश ने कहा कि जब भी समाजवादियों को मौका मिलेगा ये अग्निवीर जैसी व्यवस्था को हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।"
नौकरशाही पर भी बरसे सपा नेता
इस मौके पर भाजपा और बसपा से आए कई लोगों ने सपा की सदस्यता भी ली. प्रेस कॉफ्रेंस में अखिलेश यादव ने नौकरशाही को भी आड़े हाथों लिया. अखिलेश ने कहा, "जो अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बनकर काम कर रहे हैं उनकी इलेक्शन कमीशन से शिकायत की जाएगी. मुख्य निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के दबाव में काम कर रहा है."
सपा नेता ने कहा कि पूरी फोर्स और कुछ लोग बीजेपी के पदाधिकारी की तरह काम कर रहे हैं. इलेक्शन कमीशन को पत्र लिखूंगा. जिसमें सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद के दस्तख्त होंगे.
नवगांव उपचुनाव में एक अधिकारी ने फर्जी वोट डलवाए, फिर अलग-अलग जिलों में उस अधिकारी को भेजा गया, 9 विधानसभा वाले जिले में अधिकारी को भेजेंगे. 1.27 लाख के बयान के बाद चुनाव आयोग ने CM पर दबाव बनाया है, जिसके बाद दोबारा किसी ने कुछ नहीं बोला. पीडीए समाज के वोट के साथ खिलवाड़ कर रही है.
लाठी का जवाब लैपटॉप से देंगेः अखिलेश
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि लाठी का जवाब लैपटॉप से देंगे. लाठी हारेगी लैपटॉप जीतेगा. अखिलेश ने यह भी कहा कि गोरखपुर मामले पर दो दिन के शोक के बाद प्रेस करूंगा. मालूम हो कि अखिलेश के गोरखपुर दौरे के दौरान हुए एक हादसे में भाजपा नेता के बेटे की मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें - तिवारी हाता, ब्राह्मण वोट और 2027... क्या अखिलेश का सबसे बड़ा राजनीतिक दांव सफल होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं