विज्ञापन

बरेली में टीनशेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, आंधी-तूफान का सामने आया खतरनाक वीडियो

Bareilly Storm Viral Video: एक और वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक टीनशेड के साथ हवा में काफी देर तक उड़ता दिख रहा है. वह हवा में कई फीट तक ऊंचा उछल गया.

बरेली में आए तूफान के बाद हवा में उछला शख्स.

Strong Storm in UP: उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार शाम आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया. इस तेज तूफान में पेड़ तो उखड़ ही गए, घर भी भरभराकर गिर गए. वहीं, आंधी का एक वीडियो भी सामने आया है, जहां एक युवक टीनशेड के साथ हवा में काफी देर तक उड़ता दिख रहा है. इस दौरान वह कई फीट ऊंचा उछल गया था. वीडियो बरेली के भमोरा थाना के बमियाना गांव का बताया जा रहा है, जहां हवा में उछलने के बाद नन्हे घायल हो गया.

जमीन पर गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है. वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौरान तूफान कितना खतरनाक रहा था. हवा इतनी जोर से चल रही थी कि नन्हे टीनशेड के साथ काफी देर तक हवा में रहा.

बरेली समेत पूरे यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

बरेली में आंधी तूफान ने कई लोगों की जान ले ली थी. इका असर बुधवार को पूरे उत्तर प्रदेश में दिखा, जहां तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई थी. कई जिलों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने, मकान ढहने और हादसों में 101 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बरेली में भी चार लोगों की जान गई है.

इन जिलों में हुई मौतें

  • प्रयागराज: 21 मौतें
  • भदोही: 18 मौतें
  • मिर्जापुर: 15 मौतें
  • फतेहपुर: 10 मौतें
  • उन्नाव, बदायूं: 6-6 मौतें
  • प्रतापगढ़, बरेली: 4-4 मौतें
  • सीतापुर, रायबरेली, चंदौली: 2-2 मौतें
  • कानपुर देहात, हरदोई, संभल: 2-2 मौतें
  • कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र, लखीमपुर: 1-1 मौत

ये भी पढ़ें- यूपी में आंधी-बारिश से हुई तबाही में 101 लोगों की मौत, 24 घंटे के भीतर मुआवजे के आदेश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com