विज्ञापन

47 साल की लेडी रैम्बो, साड़ी पहन भी फट-फट उठाती हैं डंबल, राजामौली से है कनेक्शन

किरण डेंबले हाल में राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना' में नजर आई थीं. यहां अपनी फिटनेस का नमूना दिखाते हुए उन्होंने होस्ट राजीव खंडेलवाल को हैरान कर दिया.

47 साल की लेडी रैम्बो, साड़ी पहन भी फट-फट उठाती हैं डंबल, राजामौली से है कनेक्शन
तुम हो ना में आईं किरण डेंबले
Social Media
नई दिल्ली:

राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना' के लेटेस्ट प्रोमो ने पब्लिक को हैरान कर दिया है. दरअसल इस शो में एक ऐसी मेहमान आने वाली है जिसने अपनी फिटनेस और टोन्ड बॉडी से सभी को हैरान कर दिया. इनका नाम किरण डेंबला है और ये पहला मौका नहीं है जब वह इस तरह सुर्खियों में आई हैं. इससे पहले किरण इंडियन आइडल में नजर आई थीं और वहां भी सभी इनके अंदाज और फिट बॉडी को देखकर हैरान थे. खुद तो ये फिट रहती हीं हैं सेलेब्स में तमन्ना भाटिया से लेकर राजामौली तक को ट्रेनिंग दे चुकी हैं.

बात करें तो राजीव खंडेलवाल के शो की तो यहां वे बिना किसी सेफ्टी गियर के 70 किलो वजन उठाती दिखीं.  47 साल की उम्र में भी खुद की फिटनेस को इस कदर ट्रैक पर रखने वाली किरण हैदराबाद में रहती हैं. किरण शुरुआत से फिटनेस और ट्रेनिंग में एक्टिव नहीं थीं. शादी के बाद उन्होंने भी हाउस वाइफ बनकर घर की जिम्मेदारी उठाई लेकिन दिमाग में खून के एक क्लॉट की खबर ने उन्हें हिला कर रख दिया. इस बीमारी से उबरने के बाद जब उनका वजन काफी बढ़ गया था उन्होंने फिटनेस में सर्टिफिकेट कोर्स किया. इसके बाद वो सर्टिफाइड फिटनेस कोच बन गईं.

बात करें ट्रेनिंग देने की तो किरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से लोगों को गाइड करती हैं. फिटनेस के अलावा किरण की दिलचस्पी म्यूजिक में भी थी. इसी के चलते उन्होंने 42 की उम्र में प्रोफेशनल डीजे बनने की ट्रेनिंग ली. किरण बता चुकी हैं कि बीमारी की के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था. ऐसे में उन्होंने फिट रहने के लिए लाइफ स्टाइल बदलने का फैसला लिया और इसकी तरफ सबसे बड़ा कदम था एक्सरसाइज और जिम जिसकी बदौलत आज वो एक अलग पहचान बना पाई हैं.

यह भी पढ़ें: इंटरनेट चाहे जो भी कहे आलिया भट्ट की फैन हुईं उनकी सासू मां, बहू की फोटो शेयर कर नीतू सिंह ने किया ये कमेंट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiran Dembla Weight Loss Journey, Kiran Dembla Fitness Transformation, Woman Lifting 70 Kg In Saree, Kiran Dembla Viral Video, Celebrity Fitness Trainer India, Kiran Dembla Six Pack Abs, Housewife To Fitness Coach Story, Kiran Dembla Diet Plan, Kiran Dembla Workout Routine, Indian Woman Fitness Inspiration, Kiran Dembla Before After Weight Loss, Female Fitness Coach Hyderabad, Woman Lost 24 Kg Weight, Kiran Dembla DJ Career, Saree Workout Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com