Viral Video: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान ने लोगों को दहला कर रख दिया है. कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने से भारी तबाही देखने को मिली है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति टिन शेड समेत हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है.
बरेली का वीडियो बना चर्चा का विषय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बरेली जिले के भमौरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव की है. बताया जा रहा है कि अचानक तेज आंधी शुरू होने पर युवक टिन शेड का सहारा लेकर खड़ा था. तभी तेज हवाओं ने टिन शेड को जड़ से उखाड़ दिया और युवक भी उसके साथ हवा में लटकता हुआ ऊपर उठ गया.
कुछ सेकंड का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हवा कितनी खतरनाक थी. युवक का नाम 'नन्हे' बताया जा रहा है. हादसे में उसके दोनों हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.
लोगों ने कहा-ऐसा नजारा पहले नहीं देखाउत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश और तूफ़ान
— TUSHAR DIVAKAR (@DivakarTushar) May 14, 2026
लगभग 31 लोगों की जान चली गई है।
एक युवक को भारी तूफान में उड़ते हुए देखा गया।#heavyrain #thunderstorm #uttarpradesh #uttarakhand pic.twitter.com/LSGJ900Dxa
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स ने इसे बेहद डरावना बताया, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा. गांव के लोगों के मुताबिक, आंधी इतनी तेज थी कि कई पेड़, बिजली के खंभे और टिन शेड हवा में उड़ गए.
कई जिलों में भारी नुकसानउत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार शाम आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया. इस बीच आंधी का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें नन्हे मियां नाम के शख़्स को टीनशेड के साथ हवा में काफी देर तक उड़ते देख गया.
— NDTV India (@ndtvindia) May 14, 2026
इस दौरान वह कई फीट हवा में उछल गए. हवा में उछलने के बाद नन्हे घायल हो गए जिसके बाद उनको… pic.twitter.com/uF0eERrpe2
आंधी और बारिश का असर सिर्फ बरेली तक सीमित नहीं रहा. प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है. हालांकि, मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था.
फिलहाल बरेली का यह वायरल वीडियो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे देखकर दहशत में हैं.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें- QR कोड से मेन्यू देखना पड़ा भारी! रातभर मैसेज करता रहा वेटर, महिला ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं