उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एक पॉश सोसाइटी के नौवें फ्लोर से एक महिला संदिग्ध हालत में नीचे गिर गई. बालकनी में खड़े पुरुष ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की और गिरती हुई महिला का हाथ पकड़ लिया, लेकिन महिला का हाथ छूटा और खौफनाक हादसा पेश आ गया. मामले से जुड़ा लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला बालकनी से नीचे की तरफ लटकी हुई है और एक व्यक्ति उसे बचाने की कोशिश कर रहा है. पलक झपकते ही महिला का हाथ छूट जाता है.
हादसा वीडियो क्रॉसिंग रिपब्लिक की जानी-मानी सोसाइटी का है. हादसा कल शाम का बताया जा रहा है. कुछ लोगों ने नौंवे फ्लोर पर एक महिला और एक पुरुष को झगड़ा करते हुए देखा. बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष पति पत्नी हैं. इसी बीच अचानक महिला नीचे की तरफ लटक जाती है. कहा जा रहा है कि महिला ने झगड़े के दौरान बालकनी से छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन महिला का पति बालकनी से नीचे गिरने से पहले ही महिला का हाथ थाम लेता है. मगर चंद सेकेंड में ही महिला का हाथ छूट जाता है और फिर वह नीचे गिर जाती है. मामले में औपचारिक तौर पर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. हादसा और आत्महत्या की कोशिश के मामले पर पुलिस जांच कर रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ग़ाज़ियाबाद में पति से झगड़े के बाद एक महिला ने 9वीं मंज़िल से छलांग लगाई,पति ने 3 मिनट तक हाथ पकड़कर रखा और शोर मचा दिया,शोर सुनकर नीचे लोगों ने गद्दे बिछा दिए,पकड़ कमजोर पड़ते ही महिला नीचे गिरी और गंभीर से घायल हो गई pic.twitter.com/6WPYzEMI3A
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) July 15, 2021
(डिस्क्लेमर : इस वीडियो के दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं)
बताया जा रहा है कि महिला को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है. महिला के होश में आने के बाद महिला के बयान लिए जाएंगे, जिससे आगे की तस्वीर मामले में साफ हो पाएगी. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं