उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस की मुस्तैदी की वजह से मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक की जान बच गई. युवक ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया था. Meta Alert के जरिए पुलिस मुख्यालय को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम कुछ ही मिनटों में युवक के घर पहुंच गई. पुलिस की इस तत्परता की सराहना हो रही है. वहीं, युवक के परिजन दरोगा ऋतिक कालखंडे और पुलिसकर्मी अंकित चौहान को दुआएं दे रहे हैं.
Meta कंपनी के अलर्ट के जरिए पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को इसकी जानकारी मिली. मुख्यालय से जानकारी मिलते ही डिलारी पुलिस हरकत में आ गई. दरोगा ऋतिक कालखंडे और पुलिसकर्मी अंकित चौहान बिना देर किए युवक के घर पहुंचे और उसे समझाकर शांत कराने की कोशिश की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने क्या बताया?
डिलारी पुलिस के मुताबिक, युवक ने आत्मघाती कदम उठाने के लिए कीटनाशक दवा का इस्तेमाल किया था और कुछ मात्रा में उसका सेवन भी कर लिया था. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को संभाला और उसकी जांच करवाई. इलाज और जांच के बाद युवक की हालत ठीक बताई गई है.
युवक प्रेम संबंधों में तनाव के चलते परेशान था. पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की और उसके परिजनों को भी समझाया. वक्त रहते मिली जानकारी और पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई. युवक के परिजन पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.
इस पूरे मामले को लेकर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि Meta Alert के जरिए जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और युवक तक पहुंचकर उसकी जान बचाने की कोशिश की गई.
यह भी पढ़ें | यूपी के भैंसिया गांव में दूध के उधार पैसे मांगने पर तड़ातड़ चली गोलियां, छत से पत्थर भी फेंके, VIDEO
यह भी पढ़ें | मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू ट्रेन सोमवार से फिर चलेगी, अमरोहा हापुड़ समेत कई शहरों के यात्रियों को मिलेगी राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं