विज्ञापन

शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों का खेल; चीनी नागरिक समेत 3 गिरफ्तार, UP STF ने विदेशी नेटवर्क का किया भंडाफोड़

2020 में वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहा एक चीनी नागरिक नोएडा से गिरफ्तार हुआ है. STF का दावा है कि उसने भारतीय सहयोगियों की मदद से कई शेल कंपनियां बनाकर हवाला और करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का नेटवर्क खड़ा कर रखा था.

शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों का खेल; चीनी नागरिक समेत 3 गिरफ्तार, UP STF ने विदेशी नेटवर्क का किया भंडाफोड़
UP STF का बड़ा खुलासा: अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार, शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों का हवाला नेटवर्क बेनकाब
  • शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों का खेल, UP STF की बड़ी कार्रवाई
  • नोएडा में चीनी नागरिक गिरफ्तार, वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहा था
  • कर्मचारियों के नाम पर खोली गईं दर्जनों कंपनियां, करोड़ों के लेनदेन का शक
लखनऊ:

UP STF Action: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने अंतरराष्ट्रीय हवाला नेटवर्क और आर्थिक अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक लियाओ लोंगहुई (Liao Longhui) समेत 3 आरोपियों को नोएडा के सेक्टर-93 स्थित पूर्वांचल सिल्वर सिटी से गिरफ्तार किया है. STF का दावा है कि आरोपी कई शेल कंपनियां बनाकर हवाला, फर्जी वित्तीय लेनदेन और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान संजीव कुमार निवासी गाजियाबाद और कोशलेंद्र यादव निवासी अयोध्या के रूप में हुई है. 

ऐसे खुला पूरा नेटवर्क

STF के अनुसार, कार्रवाई 22 जुलाई की रात करीब 10 बजे की गई. जांच के दौरान सेक्टर-83 स्थित YTL Manufacturing Pvt. Ltd. नाम की कंपनी सामने आई, जिसका संचालन चीनी नागरिक लियाओ लोंगहुई कर रहा था.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2018 में भारत आया था और 2020 में उसका भारतीय वीजा समाप्त हो गया, लेकिन इसके बावजूद वह अवैध रूप से भारत में रहकर अपना नेटवर्क संचालित करता रहा.

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने भारतीय सहयोगियों की मदद से कई शेल कंपनियां बनाईं और उनके बैंक खातों का इस्तेमाल हवाला के जरिए करोड़ों रुपये के लेनदेन के लिए किया. यह नेटवर्क चीन से कच्चा माल मंगाकर दिल्ली के बाजारों में बेचता था और अंडर इनवॉयसिंग के जरिए धन का हवाला माध्यम से चीन भेजता था.

UP STF Action: ये सब बरामद हुआ

UP STF Action: ये सब बरामद हुआ

कर्मचारियों के नाम पर बनाई गईं शेल कंपनियां

STF जांच में यह भी सामने आया कि लियाओ लोंगहुई ने अपने कर्मचारियों और परिचितों को पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेजों पर कई कंपनियां खुलवाईं. इनमें JNS Infra Heights Pvt. Ltd., Refan Enterprises India Pvt. Ltd., Titydesk Essential Pvt. Ltd., Z One Enterprises सहित कई अन्य कंपनियां शामिल हैं. इसके अलावा UPMAX India Pvt. Ltd., Mezetech Power India Pvt. Ltd., Excellence Mobile Tech India Pvt. Ltd. और हांगकांग स्थित HK Hanco Communication Trading Co. जैसी कंपनियों का उपयोग कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन के लिए किया जा रहा था.

पहले से भी दर्ज है मुकदमा

STF के मुताबिक, YTL Manufacturing Pvt. Ltd. के संबंध में वर्ष 2022 में भी नोएडा के सेक्टर-77 थाने में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर PAN और GST हासिल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था. इस मामले में जांच अभी भी चल रही है.

बड़ी बरामदगी

कार्रवाई के दौरान STF ने आरोपियों के कब्जे से 5 लैपटॉप,9 मोबाइल फोन,1 टैब,चीनी नागरिक का फर्जी आधार कार्ड,2 चीनी पासपोर्ट,1 चीनी आईडी कार्ड,विभिन्न कंपनियों की 10 मुहरें,11 चेकबुक,कंपनियों के इनवॉइस, शेयर फॉर्म और Incorporation से जुड़े दस्तावेज,₹4,72,69,027 मूल्य के विभिन्न बैंकों के चेक,₹15,400 नकद भारतीय मुद्रा विदेशी अधिनियम समेत 

कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

STF ने आरोपियों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के फेस-2 थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. एजेंसी अब डिजिटल उपकरणों, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है ताकि पूरे अंतरराष्ट्रीय हवाला नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके.

यह भी पढ़ें : वाराणसी में 1.70 लाख की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथ पकड़ाया; ठेकेदार की शिकायत पर CBI ने बिछाया था जाल

यह भी पढ़ें : नशे में टुन्न शराबी ने रुकवा दी ट्रेन... पटरी पर देखते ही ड्राइवर ने लगाई ब्रेक, सीतापुर-बालामऊ का VIDEO वायरल

यह भी पढ़ें : देश में हिंसा न हो; अनशन का अंत, जवाबदेही की शुरुआत, भूख हड़ताल खत्म होते ही समर्थकों से क्या बोले सोनम वांगचुक

यह भी पढ़ें : हर दिन 502 मौतें; 2025 में 1.8 लाख से ज्यादा लोगों की गई जान, सड़क हादसों में मौत का नया रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP STF, Hawala Racket Busted, Chinese Citizen Arrested, Shell Company Crackdown, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com