विज्ञापन

बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्‍या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनाम

पुलिस के मुताबिक, मोनू वही आरोपी था जो 1 अगस्त को नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित चल रहा था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्‍या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनाम
  • नाबाल‍िग से दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या का आरोपी था बदमाश
  • पुल‍िस ने ग‍िरफ्तारी पर रखा था 50 हजार रुपये का इनाम
  • एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से हुआ फरार

यूपी के बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. पुल‍िस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ स्थल से पुलिस को एक 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है. इसके अलावा दो मैगजीन, कारतूस और खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. मौके से एक बाइक भी पुलिस नें बरामद की है. वहीं, इस मुठभेड़ में पुलिस की SWAT टीम के दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. 

मुठभेड़ गुलावठी थाना क्षेत्र में गुलावठी रोड पर छपरावत के पास हुई. पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए. पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि बदमाशों की तरफ से पुलिस टीम पर कई राउंड फायर किए गए. अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और अपनी जान बचाते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. घायल बदमाश की पहचान मोनू पुत्र राकेश के रूप में हुई. 

नाबाल‍िग से दुष्‍कर्म के बाद की थी हत्‍या

पुलिस के मुताबिक, मोनू वही आरोपी था जो 1 अगस्त को नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित चल रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. मुठभेड़ के बाद घायल मोनू को पुलिस ने तत्काल नजदीकी सीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मोनू ने दम तोड़ दिया. वहीं, इस मुठभेड़ में पुलिस की SWAT टीम के दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. उसके फरार होने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में बड़े स्तर पर कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है.

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने एनकाउंटर की पुष्‍ट‍ि करते हुए बताया क‍ि बदमाश मोनू ने नाबाल‍िग से दुष्‍कर्म के बाद उसकी हत्‍या कर दी थी. इसके बाद उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषि‍त क‍िया गया था. मोनू के खि‍लाफ अलग-अलग जनपदों में भी मुकदमे दर्ज हैं. एसएसपी ने बताया क‍ि मौके से हथि‍यार भी बरामद किए गए हैं. जो बदमाश फरार है उसकी ग‍िरफ्तारी के ल‍िए भी टीम लगी हुई है. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें-  कंझावला में STF और गैंगस्टरों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, नीरज बवाना गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulandshahr Encounter, Bulandshahr News, UP News, UP Police Encounter, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com