- हरदोई में ट्रेन के नीचे आ गया युवक, फिर ड्राइवर ने जो किया वह वायरल हो गया
- रेलवे कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू
- ट्रेन के पहियों के नीचे गिरा शराबी युवक, मौत को मात देकर निकला बाहर
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ट्रेन चालक की सतर्कता और सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई. सीतापुर-बालामऊ रेलवे लाइन पर नशे की हालत में एक युवक अचानक ट्रेन के पहियों के नीचे जा गिरा. घटना अटवा मुठिया और कमालपुर के बीच की बताई जा रही है. चालक ने युवक को ट्रेन के नीचे गिरते हुए बैक मिरर में देख लिया और तुरंत ट्रेन रोक दी. इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त प्रयास से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग चालक की जमकर सराहना कर रहे हैं.
सीतापुर-बालामऊ रेल लाइन पर बड़ा हादसा होते-होते टला
सीतापुर-बालामऊ रेलवे लाइन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक कथित रूप से शराब के नशे में ट्रेन के निकट पहुंच गया और अचानक चलती ट्रेन के पहियों के नीचे जा गिरा. घटना हरदोई जिले के अटवा मुठिया और कमालपुर के पास की बताई जा रही है.
शराब के नशे में अचानक ट्रेन के पहियों के नीचे जा गिरा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के ट्रेन के नीचे आने से मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं. हालांकि ट्रेन चालक की सतर्कता ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया. चालक लगातार बैक मिरर पर नजर रखे हुए था और उसने युवक को ट्रेन के नीचे गिरते देख तुरंत ब्रेक लगा दिए. घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन से पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड कर लिया. युवक को सुरक्षित निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग रेलवे चालक और कर्मचारियों की सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं.
चालक ने बैक मिरर में देखा और तत्काल ट्रेन रोक दी
ट्रेन रुकने के बाद रेलवे कर्मचारियों और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया. काफी सावधानी के साथ युवक को ट्रेन के पहियों के बीच से बाहर निकाला गया. राहत की बात यह रही कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चालक ने समय रहते ट्रेन नहीं रोकी होती तो युवक की मौत निश्चित थी. लोगों ने कहा कि चालक की सूझबूझ और रेलवे कर्मियों की तत्परता के कारण एक परिवार उजड़ने से बच गया.
यह भी पढ़ें : रेलवे स्टेशनों पर सैलाब, ट्रेनें रुकीं... सूरत, वापी से वलसाड तक गुजरात में भारी बारिश से बुरा हाल
यह भी पढ़ें : NEET रिजल्ट के बाद खान सर ने गर्दा उड़ा दिया; भोजपुरी सॉन्ग में स्टूडेंट्स के साथ लगी 'पंचायत', देखिए VIDEO
यह भी पढ़ें : देश में हिंसा न हो; अनशन का अंत, जवाबदेही की शुरुआत, भूख हड़ताल खत्म होते ही समर्थकों से क्या बोले सोनम वांगचुक
यह भी पढ़ें : हर दिन 502 मौतें; 2025 में 1.8 लाख से ज्यादा लोगों की गई जान, सड़क हादसों में मौत का नया रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं