- कानपुर में एक लड़का-लड़की इंस्टाग्राम पर मिले और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई
- दोनों साथ बाइक पर घूमते थे लेकिन लड़के के परिवार से शादी कराने से इनकार कर दिया
- लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर लड़के को जेल भिजवा दिया
उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंस्टाग्राम से शुरू हुए इश्क ने लड़के को जेल की दहलीज तक पहुंचा दिया. संगसियापुर गांव का रहने वाला राजा बाबू करीब 5 महीने पहले इंस्टाग्राम पर घाटमपुर क्षेत्र की एक लड़की से मिला. दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे बातचीत आगे बढ़ी और फिर प्यार परवान चढ़ने लगा. फिर दोनों मिलने-जुलने लगे. लेकिन जब बाद शादी की आई तो मामले में ट्विस्ट आ गया.
इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा इश्क
दोनों के बीच दीवानगी इस हद तक बढ़ गई कि राज बाबू अपनी प्रेमिका से मिलने छिपते-छिपाते करीब 12 बार उसके गांव तक पहुंच गया. दोनों की ही चाहत एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की थी. बस फिर क्या था राजा बाबू ने किसी की परवाह नहीं की. वह अपनी प्रेमिका को अपनी बाइक पर बिठाता और उसके साथ खूब घूमता था. फिर वापस उसे वह उसके गांव में छोड़ देता था.

प्रेमिका के साथ घूमता था, लेकिन शादी से इनकार
कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब लड़की के परिवार को उनके अफेयर के बारे में पता चला. उसके पिता बेटी की शादी का प्रस्ताव लेकर सीधे राजा बाबू के घर पहुंच गए. लेकिन उनको क्या पता था कि जो लड़का उनकी बेटी को बाइक की पीछे वाली सीट पर बिठाकर घुमाता-फिराता है और प्यार के हजारों दावे और वादे करता है उसका परिवार शादी से ही इनकार कर देगा.

प्रेमिका के पिता ने भिजवाया जेल
लड़की के पिता के शादी के प्रस्ताव को राजा बाबू के पिता ने ठुकरा दिया. इस बात से लड़की का परिवार बहुत नाराज हो गया. मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस की एंट्री हो गई. लड़की पक्ष की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने लड़की के प्रेमी राज बाबू कश्यप को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढे़ं-प्यार, धोखा, ड्रग्स और सऊदी कनेक्शन... प्रेमिका के पति को फंसाने की साजिश! कश्मीर पुलिस ने किया भंडाफोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं