उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें तेज गति से जा रही कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद कार ने बाइक को करीब 500 मीटर से अधिक दूर तक घसीटा. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. गुस्साए लोगों ने कार सवारों को पकड़कर पुलिस के सामने ही पीट दिया. पुलिस ने किसी तरह से गुस्साए लोगों को शांत कराया और कार चालक और उसमें सवार एक अन्य शख्स को पकड़कर थाने ले गई. वहीं घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
यह घटना झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की है, जहां रहने वाला युवक बाइक लेकर अम्बेडकर चौराहे से जा रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रही कार नंबर यूपी 16 ईएच 7343 ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर गिर गया और बाइक कार में फंस गई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सीसीटीवी में कैद हो गई घटना
इसके बावजूद कार चालक बाइक को करीब 500 मीटर से अधिक दूर तक घसीटता हुआ ले गया. बाइक को घसीटकर ले जाते हुए वह रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इतना ही नहीं वह कार में फंसी बाइक को पीछे की ओर भी घसीटते हुए ले गया. यह देखकर वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.
लोगों ने किसी प्रकार से उन्हें रोका और कार चालक और अन्य सवारों को बाहर निकाला. इसी दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही कार चालकों को पीटना शुरू कर दिया. साथ ही लोगों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए.

पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में
पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई. साथ ही घायल बाइक सवार को इलाज के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई भी रास्ते में आता तो कार चालक उसे मार देता. कार के पीछे प्रशासन की गाड़ी भी लगी हुई थी.
हादसे के बाद घबराए घायल युवक ने कहा कि मैं बाइक से अम्बेडकर चौराहे से जा रहा था तभी वहां एक कार ने सामने से मुझे टक्कर मारी और मेरी गाड़ी को घसीटता हुआ ले गया.
मऊरानीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर चौराहे के पास दुपहिया वाहन पर सवार युवक का कार से एक्सीडेंट हो गया. घायल युवक को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. वहीं जिस वाहन से एक्सीटेंट हुआ था, उसे जब्त किया गया है. वहीं दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं